Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ... रांची के कांके रोड पर बेकाबू ट्रैक्टर का तांडव: आधा दर्जन बाइक-स्कूटी को रौंदा, एक गंभीर रूप से घायल जौनपुर की शाहजहां बानो बनीं 'प्रतीक्षा': सनातन धर्म अपनाकर बरेली के आश्रम में प्रेमी पवन संग रचाया व... गुरुग्राम के सूरत नगर में MNC कर्मचारी की संदिग्ध हालात में मौत, फंदे से लटकता मिला शव बरेली दहेज हत्या मामले में अदालत का बड़ा फैसला, 5 साल के मासूम की गवाही पर ससुर दोषमुक्त मंदसौर में घर की सीढ़ियों पर बैठा दिखा विशालकाय मगरमच्छ! चीख पड़ी महिला, वन विभाग ने रेस्क्यू कर चंब... बिहार में रेल नेटवर्क का बड़ा विस्तार: 976 करोड़ की लागत से दानापुर-फतुहा के बीच बिछेगी नई रेल लाइन,... देश में मंदिर चढ़ावा चोरी पर सियासत तेज, राज ठाकरे का दावा— "सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ ... मानसून का रौद्र रूप! यूपी, बिहार समेत 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में तूफानी हवाओं की... जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता

कटनी में किसान ने की आत्महत्या, कोरोना व कर्ज को बताया बर्बादी का कारण

46

कटनी। जिले के बहोरीबंद थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत तमुरिया में शुक्रवार को एक किसान ने आत्महत्या कर ली। उसके पास से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें कर्ज और कोरोना महामारी को अपनी बर्बादी का कारण बताया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जाता है कि किसान शिवप्रसाद पटेल (40) कर्ज के चलते काफी परेशान था। वह घर नहीं पहुंचा तो स्वजन ने खोजबीन शुरू की। पता चला कि गांव के पास नर्सरी में तेंदू के पेड़ पर उसका शव फंदे पर लटका है। बहोरीबंद पुलिस को मृतक शिवप्रसाद के पास से हाथ से लिखी पर्ची मिली है, जिसमें कर्ज में डूबे होने का जिक्र किया गया है। इस पर्ची में लिखा है कि मेरी बर्बादी का कारण कोरोना है। जमीन, मकान, टेंट सब गिरवी रखा हुआ है। किसी व्यक्ति से कर्ज लेने और उसके बदले ब्याज वसूल किए जाने का भी जिक्र किया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.