कटनी। जिले के बहोरीबंद थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत तमुरिया में शुक्रवार को एक किसान ने आत्महत्या कर ली। उसके पास से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें कर्ज और कोरोना महामारी को अपनी बर्बादी का कारण बताया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जाता है कि किसान शिवप्रसाद पटेल (40) कर्ज के चलते काफी परेशान था। वह घर नहीं पहुंचा तो स्वजन ने खोजबीन शुरू की। पता चला कि गांव के पास नर्सरी में तेंदू के पेड़ पर उसका शव फंदे पर लटका है। बहोरीबंद पुलिस को मृतक शिवप्रसाद के पास से हाथ से लिखी पर्ची मिली है, जिसमें कर्ज में डूबे होने का जिक्र किया गया है। इस पर्ची में लिखा है कि मेरी बर्बादी का कारण कोरोना है। जमीन, मकान, टेंट सब गिरवी रखा हुआ है। किसी व्यक्ति से कर्ज लेने और उसके बदले ब्याज वसूल किए जाने का भी जिक्र किया गया है।
ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री आवास पर प्रधानमंत्री मोदी की डिनर डिप्लोमेसी, मंत्रियों के साथ साझा किए पुराने अनुभव
जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भूकंप के झटकों से सहमी धरती, 11 घंटे के भीतर महसूस किए गए चार झटके
तिरुपरंकुंद्रम मंदिर दीपम विवाद: HR&CE विभाग ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया जवाब
अनंतनाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात ड्रग तस्कर की 13.05 करोड़ की संपत्ति कुर्क
बिहार के अररिया में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात, कार सवार मुंशी की गोली मारकर निर्मम हत्या
नोएडा में पुलिस की बड़ी लापरवाही, डीसीपी सेंट्रल ने छह पुलिसकर्मियों को किया निलंबित
पंजाब के युवाओं के लिए सुनहरा मौका, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लॉन्च की ‘पंजाब दा करोड़पति’ क्विज प्रत...
अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल में भारत का ऐतिहासिक रोमांचक मुकाबला, पाकिस्तान को मात देकर जीता खिता...
सपने में छठ पूजा देखना: स्वप्न शास्त्र के अनुसार क्या है इसका रहस्य?
कोटा संभाग के सरकारी अस्पतालों में प्रसूताओं की लगातार हो रही मौतों से चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभी...
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.