Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
देश की पहली LNG ट्रेन को अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी: गुजरात को मिली ₹1,542 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट्... Assam Politics News: आशुतोष रांका को असम पुलिस ने लिया हिरासत में, CJP का आरोप- 'सच्चाई सामने लाने स... दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा पर लगा गंभीर आरोप: सड़क निरीक्षण के दौरान युवक को थप्पड़ मारने का वीडि... NEET पेपर लीक विवाद के बाद NTA का बड़ा फैसला: नए मुख्यालय में तैनात होंगे CISF जवान दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों को 214 करोड़ की सौगात: 53 विकास कार्यों का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास जयपुर में सनसनीखेज वारदात: महिला की हत्या कर गार्डन में दफनाया शव, आरोपी मकान पर ताला लगाकर फरार Jaipur Crime News: झोटवाड़ा के मंदिर में 63 वर्षीय पुजारी से मारपीट, कपड़े फाड़े; CCTV में कैद हुई व... मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ CJP का हल्लाबोल: 2 अक्टूबर को देशभर में विरोध प्रदर्शन, सोनम वांगचुक का ... Bihar Railway Negligence: जमुई में रेल प्रशासन की अमानवीयता, ट्रैक पर कौवे नोचते रहे शव; परिजनों ने ... LPU Student Protest: जालंधर लवली यूनिवर्सिटी में कथित रेप की अफवाह पर भारी बवाल, पुलिस वाहन फूंका; S...

इंदौर की उच्च शिक्षित 26 वर्षीय रानू चलेंगी वैराग्य के पथ पर, पांच दिनी भगवती दीक्षा महोत्सव 11 दिसंबर से

39

इंदौर। लोकनायक नगर में रहने वाली उच्च शिक्षित 26 वर्षीय रानू चांडलिया अब वैराग्य के पथ पर चलेंगी। उनका पांच दिनी भगवती दीक्षा महोत्सव 11 दिसंबर से शुरू होगा। पहले वे सीए बनाना चाहती थीं, लेकिन पांच साल पहले संतों के सान्निध्य में मन बदला और तप की ओर कदम बढ़ाए। दीक्षा लेने के बाद नया परिवेश और नया नाम मिलेगा।

मुमुक्षु रानू के पिता पारस और माता अंजू हैं। पिता किराना व्यवसायी हैं। पांच साल पहले मुंबई में दीक्षा समारोह में जाने का अवसर मिला। इसके बाद संसार की क्षणभंगुरता का ज्ञान हुआ और मन ही मन वैराग्य के पथ पर चलने की भावना प्रबल हुई। परिवार की आज्ञा मिलने में साढ़े तीन साल का समय लगा, लेकिन डेढ़ साल पहले माता-पिता और स्वजन की अनुमति और गुरु की आज्ञा मिलने के बाद दीक्षा के योग बने।

दो हजार किमी का कर चुकी हैं विहार

रानू संतों के सान्निध्य में दो हजार किलोमीटर विहार अब तक कर चुकी हैं। राजेंद्र जैन झामड़ ने बताया कि 11 दिसंबर को राजेंद्र ऋषभ फाउंडेशन के तत्वावधान में दोपहर 1.30 बजे लोकनायक नगर में ‘हल्दी के रंग, सजेंगे संयमी के संग’ कार्यक्रम होगा। 12 दिसंबर को मंगल प्रभातफेरी और नवकारसी का आयोजन रतनबाग जैन श्वेतांबर मंदिर में होगा।

वर्षीदान वरघोड़ा 13 दिसंबर को

13 दिसंबर को वर्षीदान वरघोड़ा सुबह नौ बजे महावीर स्वामी जिनालय कालानी नगर दलालबाग तक निकलेगा। 14 दिसंबर को दलालबाग परिसर में सुबह छह बजे से दीक्षा की विधि प्रारंभ होगी। 15 को नूतन साध्वी की भगवंत के पगलिये सुबह 6.30 बजे होगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.