Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Parliament Question Hour Analysis: संसद के लाखों सवालों में आम जनता के मुद्दे कहां? जानिए गरीबी और ज... Maharashtra Voter List SIR 2026: वोटर लिस्ट से नाम हटाने से पहले BLA को देनी होगी सूची, चुनाव आयोग क... RSS Chief Mohan Bhagwat: अतिवाद से परेशान है दुनिया, भारत के पास है ज्ञान का खजाना; अखिल भारतीय विहा... Tamil Nadu Language Dispute: सथानकुलम में दिशा-निर्देश बोर्ड से मिटाए गए हिंदी शब्द, भारी विरोध के ब... Ozone Urbana Scam: बेंगलुरु में होम बायर्स से 927 करोड़ की ठगी, ओजोन ग्रुप के CMD एस. वासुदेवन गिरफ्... Manori Beach News: स्पीडबोट से विदेशी जहाज में चोरी करने घुसे थे बदमाश, गैस रिसाव से 4 की मौत; हेलीक... यूपी की 11 MLC सीटों पर भाजपा का चुनावी चक्रव्यूह: 23 अक्टूबर को मतदान, सामाजिक समीकरणों पर जोर Ramnagar Road Accident: नैनीताल घूमने निकले नेशनल बास्केटबॉल प्लेयर यतीश यादव की सड़क हादसे में मौत,... दिल्ली के 736 पार्कों का सुरक्षा ऑडिट पूरा: उपराज्यपाल के निर्देश पर DDA ने 3 श्रेणियों में बांटे पा... वृंदावन आश्रम पर गहराया विवाद: शिष्य की संदिग्ध मौत के बीच हाथरस का युवक 3 महीने से लापता

शराबी बेटे के नाम मां ने नहीं की जमीन तो सिर कर दिया धड़ से अलग, इलाके में मचा हड़कंप

65

उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के तालगांव क्षेत्र में शनिवार को एक लोमहर्षक वारदात में एक व्यक्ति ने अपनी बुजुर्ग मां की हंसिया से हमला कर हत्या कर दी और उसका सिर काटकर अपने साथ ले गया। पुलिस अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा ने यहां बताया कि तालगांव थाना क्षेत्र के मेजापुर गांव में दिनेश पासी नामक व्यक्ति ने अपनी मां कमला देवी (65) की हंसिया से प्रहार करके हत्या कर दी और उसका सिर काटकर अपने साथ ले गया। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दिनेश शराब का आदी है और ऐसा बताया जाता है कि वह अपनी मां से एक जमीन अपने नाम कराने के लिये कह रहा था, मगर कमला देवी इससे इनकार कर रही थी। इसी वजह से दिनेश ने अपनी मां की हत्या कर दी। मिश्रा ने बताया कि दिनेश ने अपनी मां का सिर धड़ से अलग कर दिया और उसे अपने साथ लेकर भाग गया। कमला देवी के सिरकटे शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हत्यारोपी पुत्र की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.