Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
यमुनानगर में घर में अकेली 56 वर्षीय महिला की सिर पर वार कर निर्मम हत्या: ड्यूटी से लौटे बेटे के उड़े... करनाल में 30 लाख रुपये की लूट का 24 घंटे में पर्दाफाश: कार में बैठे दोस्त ने ही भेजी थी लाइव लोकेशन,... हिसार में डेयरी संचालक जीवन कुंडू हत्याकांड पर फूटा गुस्सा, खाप और किसान संगठनों ने हाईवे किया जाम फरीदाबाद के संतों के गुरुद्वारे में प्रधानी को लेकर खूनी झड़प: सील कमरे का ताला तोड़ने पर हंगामा, बा... हिसार के खेतों में मिले युवक-युवती के शव: एक-दूसरे का हाथ थामे उठाया खौफनाक कदम, मिला 6 पन्नों का सु... हरियाणा के होनहारों को मुंबई आयकर विभाग में मिली सरकारी नौकरी: कबड्डी, फुटबॉल और टेबल टेनिस के 10 खि... कुरुक्षेत्र: घर में खेल रहे बच्चे की सर्पदंश से दर्दनाक मौत, लगातार दूसरे दिन कोबरा दिखने से पूरे गा... सिरसा के डबवाली शहर थाने पर SP जसलीन कौर का बड़ा एक्शन: ASI बलविंद्र सस्पेंड, मुंशी सतपाल लाइन हाजिर स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली-सोनीपत बॉर्डर पर हाई अलर्ट: कुंडली बॉर्डर और NH-44 पर 6 जगह बैरिकेडिंग, भा... बख्तियारपुर-मोकामा फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो ने बुलेट सवार दारोगा और उनकी पत्नी को रौंदा

ममता बनर्जी ने PM मोदी से मुलाकात का समय मांगा, इस मुद्दे पर करेंगी गंभीर चर्चा

61

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को कहा कि केंद्र पर राज्य के बकाए हिस्से के भुगतान की मांग को लेकर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलने का समय मांगा है। बनर्जी ने उत्तर बंगाल में सिलीगुड़ी के समीप बागडोगरा हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से कहा कि वह राष्ट्रीय राजधानी जाएंगी और उन्होंने 18 और 20 दिसंबर के बीच तीन दिनों में किसी भी दिन मिलने का समय देने का आग्रह किया है।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं इस महीने पार्टी (तृणमूल कांग्रेस) के कुछ सांसदों के साथ दिल्ली जाऊंगी और मैंने केंद्र पर राज्य के बकाए हिस्से के भुगतान के वास्ते दबाव बनाने के लिए प्रधानमंत्री से मिलने का समय मांगा है।” उन्होंने कहा, ‘‘ मैंने प्रधानमंत्री से 18,19 और 20 दिसंबर में से किसी भी दिन मुलाकात का समय देने का अनुरोध किया है।”

बनर्जी ने कहा कि केंद्र राज्य से जीएसटी एकत्र कर रहा है, लेकिन वह उस आय को साझा नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘ राज्य मनरेगा जैसी कई केंद्रीय योजनाओं में भी धनराशि पाने के लिए पात्र है, लेकिन उसे उसकी धनराशि भी नहीं मिल रही है। राज्य को केंद्र से उसके वित्तीय बकाए के हिस्से से वंचित किया जा रहा है।” मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र ने विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं में अपना हिस्सा रोक रखा है लेकिन राज्य अपने संसाधानों से उन्हें जारी रखे हुए है। बनर्जी फिलहाल एक सप्ताह की उत्तर बंगाल यात्रा पर हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.