लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बुजुर्ग महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की सौगात देने जा रही है। 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाएं इस सुविधा का लाभ ले सकेंगी। महिला स्पेशल पिंक बसों में वर्ष 2018 की तरह ही महिला यात्रियों को फ्री यात्रा कराने का भी प्लान है। ऐसे में योगी सरकार लोकसभा चुनाव से पहले महिला वोट बैंक को साधने की तैयारी की है। इससे भाजपा एक तीर से कई निशाने साध रही है। मार्च माह में ऐसी सौगात इसलिए भी दिए जाने की पूरी संभावना है, क्योंकि इसके ठीक एक या दो माह बाद लोकसभा चुनाव होने वाले होंगे।
अनुपूरक बजट में निगम को प्रतिकर भुगतान के लिए एक करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। आगामी लोकसभा चुनाव में योगी सरकार का पूरा फोकस आधी आबादी के वोट बैंक को साधने पर है। प्रदेश में लंबे समय से बुजुर्ग महिलाओं को मुफ्त यात्रा की मांग की जा रही थी। परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने बताया कि 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को रोडवेज की बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी। बुजुर्ग महिलाओं को फ्री यात्रा करने के लिए सरकार की तरफ से परिवहन निगम को प्रतिकार का भुगतान किया जाएगा। अनुपूरक बजट में इसके लिए एक करोड़ रुपए का प्रावधान भी किया गया है।
परिवहन निगम के सूत्रों की मानें तो इस बार भी बुजुर्ग महिलाओं के साथ ही महिला दिवस पर महिला स्पेशल पिंक बसों में महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सौगात दी जा सकती है। राजनीति के जानकारी मानते हैं कि सरकार ने बुजुर्ग महिलाओं को बसों में मुफ्त यात्रा की सौगात दी तो इसका फायदा आगामी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मिल सकता है। रोडवेज बसों में 60 साल से ऊपर की महिलाओं की यात्रा का प्रतिशत निकाला गया तो कुल यात्रियों में लगभग 6% बुजुर्ग महिलाएं रोजाना रोडवेज बसों से यात्रा करती हैं। कुल महिला यात्रियों में वरिष्ठ महिला यात्रियों का 17 फीसद है।
ब्रेकिंग
Dhanbad News: 1 घंटे में जमींदोज हुए 4 मकान! धनबाद के लोयाबाद में भू-धंसान से दहशत; ग्रामीणों ने की ...
Deoria Viral Video: बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीड...
Jodhpur Air Force Station: 'वीर गार्डियन 2026' में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ...
Maharashtra Politics News: लातूर के होटल आमेर में खूनी वारदात; परली के शेख मन्सूर अली की हत्या, CCTV...
Bareilly Nagar Nigam Action: खसरा संख्या 220-221 की जमीन पर अवैध कब्जे; नोटिस के बाद हड़कंप, वसूला ज...
Katihar Express Viral Video: रात में कोलकाता जा रही ट्रेन के कोच में दिखा सांप; यात्रियों में मची अफ...
IIT Bombay Suicide News: 22 साल के साहिल वाकोडे सुसाइड केस की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी; प्रोफेसर ...
Lawrence Bishnoi Gang News: नेपाल भाग गए थे 5 लाख के इनामी बदमाश; जोधपुर के होटल से अफीम, रिवॉल्वर औ...
Punjab News Today: पंजाब में फिर ठप होगी बस सेवा! 22 सितंबर से सड़कों पर नहीं उतरेंगी PUNBUS और PRTC...
Ludhiana Firing News: गृह प्रवेश की पार्टी में ताबड़तोड़ फायरिंग; 15-20 बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, 2...
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.