Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रि... तमिलनाडु के विल्लुपुरम जिले में सामने आया एक बेहद अजीबोगरीब और हैरान करने वाला मामला, एक्स गर्लफ्रें... कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मां... भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता म... दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलत...

तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से ऑटो के उड़े परखच्चे, मृतकों में एक महिला सहित 2 पुरूष शामिल

53

उत्तर प्रदेश में आजमगढ़ जिले के मेहनाजपुर क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें में 3 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि सिधौना बाजार के करीब एक ट्रक ने टेंपो में टक्कर मार दी। इस भीषण टक्कर में टेंपो में सवार एक महिला समेत 3 लोगों की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पुलिस और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

सड़क हादसे में महिला सहित 3 लोगों की दर्दनाक मौत
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, मृतकों में देवगांव कोतवाली के उंचागांव निवासी नागेंद्र चौहान (40), इसी थाने के रामपुर कठरवां गांव निवासी सप्पू (40) और एक अज्ञात महिला शामिल है। सभी लोग मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के सिधौना बाजार में आटोरिक्शा में सवार होकर देवगांव बाजार जा रहे थे। इनका आटो जैसे ही सिधौना बाजार से पश्चिम तरफ स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचा, तभी देवगांव की तरफ से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने आटो में टक्कर मार दिया। जिससे ऑटो के परखचे उड़ गए। ऑटो में सवार इन तीनों की मौत हो गई। मामले की जांच की जा रही है।

ज्ञानवापी मस्जिद मामले में इलाहाबाद उच्च न्यायालय में सुनवाई शुक्रवार को यानी आज भी जारी रहेगी। वाराणसी स्थित ज्ञानवापी मस्जिद का प्रबंधन करने वाली अंजुमन इंतेजामिया कमेटी ने इस मस्जिद के स्थान पर मंदिर बहाल करने की मांग वाले वाद की पोषणीयता को चुनौती देते हुए यह याचिका दायर की है। गुरुवार को संबद्ध पक्षों की दलीलें सुनने के बाद न्यायमूर्ति रोहित रंजन अग्रवाल ने इस मामले में सुनवाई शुक्रवार के लिए टाल दी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.