Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

करणी सेना ने प्रदेशव्यापी बंद किया रद्द, राजस्थान में मानी गई सभी मांगों के बाद लिया फैसला

59

इंदौर : राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के बाद आज करणी सेना के द्वारा प्रदेशव्यापी बंद का आव्हान किया गया था, लेकिन राजस्थान शासन प्रशासन के द्वारा करणी सेना की मानी गई। सभी 10 सूत्री मांगों के बाद यह बंद निरस्त कर दिया गया है।

दरअसल, राजस्थान में हुई राष्ट्रीय राजपूत सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के बाद पूरे देश में करणी सेना और राजपूत समाज के लोगों के द्वारा अलग-अलग स्तर पर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। जहां कल करणी सेना ने समस्त जिलों के कलेक्टर कार्यालय पर इस संबंध में विरोध प्रदर्शन रखा गया था, तो वही करणी सेना के राष्ट्रीय पदाधिकारियों के द्वारा दिए गए निर्देश पर आज करणी सेना ने संपूर्ण मध्यप्रदेश में बंद का आव्हान किया था, लेकिन राजस्थान शासन प्रशासन के द्वारा कल देर शाम करणी सेना की सभी 10 मांगों को स्वीकृति प्रदान कर दी गई है, जिसके बाद करणी सेना ने आज अपना प्रदेशव्यापी बंद को निरस्त कर दिया गया है। इस संबंध में मीडिया से चर्चा करते हुए करणी सेना के जिला अध्यक्ष ऋषिराज सिंह सिसोदिया ने बताया कि इस बंद को लेकर उनके द्वारा सभी औद्योगिक और व्यापारिक संगठनों से चर्चा कर ली गई थी, लेकिन जिस तरीके से उनकी मांगों को स्वीकृति प्रदान की गई है, उसी के चलते ही यह निर्णय लिया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.