Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Election Commission: दिल्ली, पंजाब और उत्तराखंड समेत 23 राज्यों में कब लागू होगा SIR? चुनाव आयोग ने ... India-UAE Relations: AI समिट के बहाने भारत-यूएई रिश्तों को नई रफ्तार, पीएम मोदी से मिले क्राउन प्रिं... Delhi Politics: दिल्ली की जनता को फिर याद आए अरविंद केजरीवाल! आम आदमी पार्टी ने बीजेपी सरकार की कार्... Bihar Politics: राज्यसभा की 5 सीटों के लिए बिछी सियासी बिसात, पांचवीं सीट के लिए ओवैसी (AIMIM) बनेंग... Atal Canteen: गरीबों को भरपेट भोजन देने का संकल्प! दिल्ली के कृष्णा नगर से 25 नई 'अटल कैंटीनों' का भ... Vaishno Devi to Shiv Khori: मां वैष्णो देवी से शिवखोड़ी की यात्रा हुई आसान, हेलीकॉप्टर से सिर्फ 20 म... Indian Army: LoC पर घुसपैठ की बड़ी कोशिश नाकाम, राजौरी में आतंकियों का मददगार गिरफ्तार; सेना का 'डबल... BJP Leader Threat: लॉरेंस गैंग का खौफ! बीजेपी नेता को दी विधायक से 2 करोड़ की रंगदारी वसूलने की सुपा... Bomb Threat: दिल्ली-NCR के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी! आज फिर आईं कई फेक कॉल्स, जांच एजेंसियों ... CAA Case: नागरिकता कानून पर सुप्रीम कोर्ट में 5 मई से शुरू होगी निर्णायक सुनवाई, 200 से ज्यादा याचिक...

बादलों का डेरा बरकरार रहने से मौसम खुशगवार, जबलपुर, शहडोल, सागर में वर्षा की संभावना

37

भोपाल। तूफान मिचौंग अब पूरी तरह से कमजोर पड़ने के बाद वर्तमान में दक्षिणी छत्तीसगढ़ एवं उससे लगे विदर्भ पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना हुआ है। हरियाणा में भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात है। इसके अतिरिक्त अरब सागर में भी हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बना हुआ है। वर्तमान में हवा का रुख लगातार पूर्वी बना रहने के कारण बड़े पैमाने पर नमी भी आ रही है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक इन मौसम प्रणालियों के असर से पूरे प्रदेश में बादल बने हुए हैं।

इन इलाकों में बरसा पानी

उधर पिछले 24 घंटों के दौरान गुरुवार सुबह साढ़े आठ बजे तक उमरिया में 21.4, सिवनी में 20.8, मंडला में 16.1, रीवा में 12.6, जबलपुर में 11.8, छिंदवाड़ा में 10.6, सीधी में 8.6, सतना में 7.7, नरसिंहपुर में चार, मलाजखंड में 2.9,पचमढ़ी में 2.4, खजुराहो में दो, दमोह में एक, बैतूल में 0.4 मिलीमीटर वर्षा हुई। सागर में बूंदाबांदी हुई।

दिन में सिहरन

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि छत्तीसगढ़ के आसपास चक्रवात बना रहने के कारण पूर्वी मप्र में वर्षा हुई है। गुरुवार-शुक्रवार को भी जबलपुर, शहडोल, सागर एवं रीवा संभाग के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा हो सकती है। उधर पूरे प्रदेश में बादल बने रहने के कारण दिन का तापमान सभी जिलों में सामान्य से कम बना रहेगा, लेकिन रात का तापमान सामान्य से अधिक रहेगा। इस तरह की स्थिति अभी दो दिन तक बनी रह सकती है। उसके बाद नमी कुछ कम होने से धूप निकल सकती है, लेकिन 11 दिसंबर को एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत के मौसम को प्रभावित करने लगेगा। उसके प्रभाव से मप्र के मौसम में एक बार फिर बदलाव होने के आसार भी हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.