Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Chandra Shekhar Azad in Basti: आजाद समाज पार्टी प्रमुख चंद्रशेखर ने भरी हुंकार, 2027 के यूपी चुनाव म... Bhopal RTO Officer Death: भोपाल में RTO इंस्पेक्टर मीनाक्षी गोखले की हथौड़े से हत्या; प्रेमी ने घर क... Indore MP Politics: इंदौर में कैलाश विजयवर्गीय का नया विवाद; कांग्रेस का पलटवार— कहा 'BJP ने हमेशा म... Chhatarpur News Today: हिंदू राष्ट्र के लिए फिर गूंजेगा बागेश्वर धाम का हुंकार; जानिए धीरेंद्र शास्त... MP Drowning News: मध्य प्रदेश में नदियों और नालों का कहर; अशोकनगर, इंदौर, विदिशा और सिंगरौली में कई ... Delhi High Court: जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में FIR और CBI जांच की मांग वाली याचिका खारिज, कोर्ट ने ब... Bihar Crime News: जमुई में नाबालिग लड़की के साथ शर्मनाक हरकत का वीडियो वायरल, विपक्ष के हमले के बाद ... MP Politics News: बुरहानपुर में AIMIM प्रदेशाध्यक्ष मोहसिन खान का बड़ा दावा; राहुल गांधी के कार्यक्र... MP News Today: इंदौर में हॉस्टल में छात्रा का सुसाइड अटेम्प्ट, उधर धार में महिला की मौत पर पुलिस का ... Bhopal Crime & Tax News: नवीबाग में चोरी-छिपे चल रही थी 'गुरु' गुटखा फैक्ट्री; सेंट्रल GST इंटेलिजें...

विवाद के बीच Sikhs for Justice ने भारतीय मूल के हिंदुओं से कनाडा छोड़ने को कहा

40

टोरंटो। खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर (Hardeep Singh Nijjar) की हत्या के मामले में भारत और कनाडा आमने-सामने हैं। ताजा खबर यह है कि खालिस्तान समर्थक सिख फॉर जस्टिस (Sikhs for Justice) ग्रुप ने आग में घी का काम किया है।

Sikhs for Justice ने कनाडा में रह रहे भारतीय मूल के हिंदुओं को कनाडा छोड़ने के लिए कहा है। खालिस्तान समर्थक होने के कारण भारत सरकार ने 2019 में Sikhs for Justice (SFJ) पर प्रतिबंध लगा दिया था।

भारत-हिन्दू कनाडा छोड़ो

Sikhs for Justice के गुरपतवंत पन्नू ने एक वीडियो जारी कर यह धमकी दी है। वीडियो में पन्नू ने कहा है, “भारत-हिन्दू कनाडा छोड़ो, भारत जाओ। आप न केवल भारत का समर्थन करते हैं, बल्कि खालिस्तान समर्थक सिखों के भाषणों का विरोध भी करते हैं।

गुरपतवंत पन्नू का यह वीडियो तेजी से वायरल हुआ है। बता दें, गुरपतवंत पन्नू को भारत में आतंकवादी घोषित किया जा चुका है।

जानिए कैसे बढ़ा भारत-कनाडा तनाव

भारत और कनाडा के बीच यह विवाद उस समय शुरू हुआ, जब वहां के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने संसद में कहा कि इस साल जून में हुई निज्जर की हत्या के पीछे भारत सरकार के एजेंटों का हाथ हो सकता है।

इसके तत्काल बाद कनाडा ने भारतीय डिप्लोमैट को निष्कासित कर दिया। भारत ने कनाडा के सभी आरोपों को खारिज करते हुए कनाडा के डिप्लोमैट को भी 5 दिन के भीतर दिल्ली छोड़ने के लिए कह दिया।

धमकी पर हिंदू संगठन की प्रतिक्रिया

कैनेडियन हिंदूज फॉर हार्मनी के प्रवक्ता विजय जैन ने पन्नू की धमकी पर चिंता व्यक्त की। कहा- ‘अब हम हर जगह पूर्ण पैमाने पर हिंदूफोबिया देख रहे हैं।’

जैन ने कहा कि निज्जर की हत्या में भारत की कथित संलिप्तता के बारे में ट्रूडो की टिप्पणी भावना को भड़का सकती है। हमें चिंता है कि इससे 1985 की तरह कनाडा में हिंदू लोगों की जान को खतरा हो सकता है।

बता दें, जून 1985 में एयर इंडिया मॉन्ट्रियल-लंदन-दिल्ली-बॉम्बे उड़ान पर खालिस्तानी बमबारी की गई थी, जिसमें 307 यात्री और चालक दल के 22 सदस्य मारे गए थे। यह कनाडा के इतिहास का सबसे भयानक आतंकवादी हमला था। कनाडा प्रतिवर्ष 23 जून को बमबारी में मारे गए लोगों की याद में आतंकवाद के पीड़ितों के लिए राष्ट्रीय स्मृति दिवस मनाता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.