Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
राहुल गांधी ने रील्स को बताया '21वीं सदी का नशा', पर संसद परिसर में ही रील्स बनाने में व्यस्त हैं सा... गढ़चिरोली में बड़ा हादसा: आवासीय आश्रम स्कूल में सांप के काटने से 3 छात्राओं की मौत, इलाके में मचा ह... फर्जी डिग्री से बने थे वकील! इलाहाबाद हाईकोर्ट के निर्देश पर 12 अधिवक्ताओं पर एफआईआर, कई जिलों में म... झारखंड JPSC परीक्षा विवाद में ED की बड़ी एंट्री: ECIR दर्ज कर शुरू की जांच, 17वें दिन भी छात्रों का ... रांची: JPSC-JSSC धांधली पर छात्रों का नई विधानसभा तक मार्च, बीजेपी नेताओं की गिरफ्तारी पर महुआ माजी ... महाराष्ट्र में FDA की बड़ी कार्रवाई: बीड में 1.94 करोड़ का 1.19 लाख kg मिलावटी खाद्य तेल जब्त, 5 फैक... संबलपुर में 'हर घर तिरंगा' यात्रा की धूम: धर्मेंद्र प्रधान संग सड़क पर उतरे हजारों लोग, देशभक्ति के ... PM मोदी ने की CWG 2026 पदक विजेताओं की अगवानी: 7 LKM में खिलाड़ियों से मुलाकात, दिया "जो खेलेगा, वो ... मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई का होटल कारोबारियों ने किया समर्थन: बोले— 'ग्राहकों की सेहत से समझौता... दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र का दूसरा दिन आज, CAG रिपोर्ट और नए विधेयकों पर हंगामे के आसार

क्या फिर से दोहराया जाएगा 13 दिसंबर 2001 का इतिहास ? संसद भवन को उड़ाने की मिली धमकी, पुलिस हुई सतर्क

32

अमेरिका में मौजूद खालिस्तानी समर्थक गुरपतवंत सिंह पन्नू की ओर से 13 दिसंबर को संसद हमले की बरसी पर ‘‘संसद की नींव को हिला देने” की धमकी वाला एक वीडियो संदेश जारी होने के बाद दिल्ली पुलिस सतर्क है।

विंटर सेशन के दौरान 13 दिसंबर 2001 को संसद पर आतंकवादी हमला हुआ था। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि संसद और उसके आसपास के इलाकों की सुरक्षा पहले ही बढ़ा दी गई है। उन्होंने कहा, ”किसी को भी कानून व्यवस्था बिगाड़ने की इजाजत नहीं दी जाएगी।” अधिकारी ने कहा, ‘‘संसद का सत्र जारी रहने पर हम सतर्क रहते हैं।

हम किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सभी एहतियाती कदम उठा रहे हैं।” उन्होंने बताया कि पूरी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। खालिस्तानी समर्थक पन्नू ने वीडियो में दावा किया कि नरेन्द्र मोदी सरकार ने उसे मारने की कोशिश की और उसने इसका जबाव 13 दिसंबर को देने की धमकी दी। वीडियो में संसद हमले के दोषी अफजल गुरु की तस्वीर भी थी। पन्नू ने दावा किया कि उसकी प्रतिक्रिया ‘‘भारतीय संसद की नींव” हिला देगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.