Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
ED Officers SC ST Act Case Ranchi: हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, 2 नवंबर को होगी अगल... Jharkhand Food Department Guidelines: अवैध एलपीजी उपयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन और तेल कंपनियों मे... Charged for Impact Event Dhanbad: इंडस्ट्री और एकेडमिक सहयोग पर विशेष चर्चा, कई दिग्गज हुए शामिल 174 यात्रियों की जान बचाने वाले जांबाज कैप्टन: स्मित मछार को 'गुजरात गरिमा पुरस्कार' से नवाजेगी सरका... Ranchi News: नामकुम में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ... चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका: संवैधानिक और कानूनी प्रक्रियाओं पर उठे... Dhamtari Snake Bite News: घर में सो रही मां और मासूम बेटी को करैत सांप ने डसा, डेढ़ साल की बच्ची की द... INDIA गठबंधन के साथ हैं, लेकिन राहुल गांधी की पीएम उम्मीदवारी पर साधी चुप्पी: मध्यावधि चुनाव के संके... CGPSC and UPSC Success Story: कैंसर को मात देकर अधिकारी बने संजय डहरिया की कहानी से युवाओं को मिली प... Chhattisgrah Politics Update: विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही यात्रा, 7 अक्टूबर को पहुंचेगी...

विधानसभा चुनाव में इंदौर जिले में डाक मतपत्रों में भी भाजपा प्रत्याशियों को मिली बढ़त

42

इंदौर। प्रदेश और इंदौर में भाजपा को मिले प्रचंड बहुमत के बाद कांग्रेस द्वारा ईवीएम पर सवाल उठाए जा रहे हैं, जबकि इंदौर जिले में ईवीएम के साथ ही डाक मतपत्र में भी भाजपा प्रत्याशियों को बढ़त मिली है। विधानसभा क्षेत्र देपालपुर को छोड़कर सभी आठ विधानसभा क्षेत्रों में डाक मतपत्र की गिनती में भाजपा को बढ़त मिली है।

विधानसभा चुनाव में ड्यूटी करने वाले अधिकारी और कर्मचारियों के साथ ही बुजुर्गों और दिव्यांगों को भी डाक मतपत्र से मतदान की सुविधा दी गई थी। 1600 से अधिक सर्विस वोटर को भी पोस्टल बैलेट जारी हुए थे। इनकी गिनती के लिए प्रशासन ने पहली बार टेबलों की संख्या बढ़ाते हुए नौ कक्षों में 37 टेबलें लगाई थीं। 17,419 डाक मतपत्रों की गिनती में सभी नौ विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा प्रत्याशियों को 9,419 और कांग्रेस प्रत्याशियों को 7,279 मत प्राप्त हुए। भाजपा को कांग्रेस के मुकाबले 2,140 अधिक मत प्राप्त हुए।

देपालपुर में कांग्रेस रही आगे

इंदौर जिले के विधानसभा क्षेत्र देपालपुर त्रिकोणीय मुकाबले के कारण शुरुआत से चर्चा में रहा था। यहां डाक मतपत्र में भाजपा से अधिक कांग्रेस को मत प्राप्त हुए। कांग्रेस प्रत्याशी विशाल पटेल को 782 और भाजपा प्रत्याशी मनोज पटेल को 588 मत प्राप्त हुए। निर्दलीय राजेंद्र चौधरी ने भी 179 मत प्राप्त किए।

महू में दरबार कांग्रेस से रहे आगे

विधानसभा क्षेत्र महू में कांग्रेस प्रत्याशी रामकिशोर शुक्ला को प्रत्येक राउंड में निर्दलीय प्रत्याशी अंतरसिंह दरबार से कम मत प्राप्त हुए। दरबार से कांग्रेस प्रत्याशी सिर्फ नौवें राउंड में ही लीड ले पाए। वहीं डाक मतपत्र में भी दरबार को 542 मत और शुक्ला को 484 मत प्राप्त हुए।

आठ विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा आगे

जिले के आठ विधानसभा क्षेत्रों में डाक मतपत्र में भाजपा प्रत्याशियों को अधिक मत मिले। इंदौर-1 में भाजपा को 1163 और कांग्रेस को 943, इंदौर-2 में भाजपा को 1132 और कांग्रेस को 648, इंदौर-3 में भाजपा को 720 और कांग्रेस को 565, इंदौर-4 में भाजपा को 831 और कांग्रेस को 364, इंदौर-5 में भाजपा को 1284 और कांग्रेस को 1017 मत प्राप्त हुए। महू में भाजपा को 859 और कांग्रेस को 484, राऊ में भाजपा को 1565 और कांग्रेस को 1532 और सांवेर में भाजपा को 1277 और कांग्रेस को 944 मत प्राप्त हुए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.