Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Election Commission: दिल्ली, पंजाब और उत्तराखंड समेत 23 राज्यों में कब लागू होगा SIR? चुनाव आयोग ने ... India-UAE Relations: AI समिट के बहाने भारत-यूएई रिश्तों को नई रफ्तार, पीएम मोदी से मिले क्राउन प्रिं... Delhi Politics: दिल्ली की जनता को फिर याद आए अरविंद केजरीवाल! आम आदमी पार्टी ने बीजेपी सरकार की कार्... Bihar Politics: राज्यसभा की 5 सीटों के लिए बिछी सियासी बिसात, पांचवीं सीट के लिए ओवैसी (AIMIM) बनेंग... Atal Canteen: गरीबों को भरपेट भोजन देने का संकल्प! दिल्ली के कृष्णा नगर से 25 नई 'अटल कैंटीनों' का भ... Vaishno Devi to Shiv Khori: मां वैष्णो देवी से शिवखोड़ी की यात्रा हुई आसान, हेलीकॉप्टर से सिर्फ 20 म... Indian Army: LoC पर घुसपैठ की बड़ी कोशिश नाकाम, राजौरी में आतंकियों का मददगार गिरफ्तार; सेना का 'डबल... BJP Leader Threat: लॉरेंस गैंग का खौफ! बीजेपी नेता को दी विधायक से 2 करोड़ की रंगदारी वसूलने की सुपा... Bomb Threat: दिल्ली-NCR के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी! आज फिर आईं कई फेक कॉल्स, जांच एजेंसियों ... CAA Case: नागरिकता कानून पर सुप्रीम कोर्ट में 5 मई से शुरू होगी निर्णायक सुनवाई, 200 से ज्यादा याचिक...

राजगढ़ में पांच साल की बच्ची बोरवेल में गिरी, रेस्क्यू आपरेशन किया शुरू

23

राजगढ़-पीपल्या रसोड़ा। एक पांच वर्षीय बालिका पीपल्या रसोड़ा गांव में खुले बोरवेल के गडडे में गिर गई। घटना की जानकारी लगने के बाद बाद बोड़ा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची है। बालिका को आक्सीजन देने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही रस्सी डालने के दौरान बालिका की आवाज बोर के अंदर से सुनाई दे रही है। घटना की जानकारी लगने पर एसडीईआरएफ की टीम, कलेक्टर, एसपी व विधायक घटना स्थल के लिए रवाना हो गए।

जानकारी के मुताबिक पटाडि़या धाकड़ गांव के रहने वाले रवि भिलाला की पांच वर्षीय बालिका अपने मामा-नाना के गांव पीपल्या रसोड़ा गई हुई थी। यहां पर बालिका के नाना इंदर भिलाला के खेत पर बोरवेल का गड्डा है। मंगलवार देर शाम को खेलने के दाैरान बालिका उस खुले गड्डे में जा गिरी। इसके बाद घटना की जानकारी बोड़ा थाना पुलिस को दी।

बोड़ा थाना प्रभारी बल के साथ गांव पहुंचे। साथ ही आक्सीजन देने के लिए टीम को मौके पर बुलाया है। टीम द्वारा फिलहाल बोरवेल में रस्सी डाली जा रही है। बालिका की आवाज आ रही है। बालिका द्वारा रस्सी को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन बार-बार छूट रही है। घटना की जानकारी लगने के बाद राजगढ़ से कलेक्टर हर्ष दीक्षित, एसपी धर्मराज मीना घटना स्थल के लिए रवाना हुए हैं। उधर नरसिंहगढ़ विधायक मोहन शर्मा भी घटना स्थल के लिए रवाना हुए हैं।

घटना स्थाल पर प्रकाश का कर रहे इंतजाम, टीमें रवाना

घटना के बाद अब गांव में घटना स्थल पर प्रकाश का इंतजाम किया जा रहा है। यह खेत गांव से दो किमी की दूरी पर है। ऐसे में घटना वाले स्थान के आसपास हैलोजन आदि लगाकर पर्याप्त लाइट के इंतजाम किए जा रहे हैं। साथ ही राजगढ़ से एसडीईआरएफ की टीम घटना स्थल के लिए रवाना हो चुकी है। कुछ समय बाद टीम द्वारा भी पहुंचकर रेस्क्यू आपरेशन को आगे बढ़ाया जाएगा।

रस्सी डालने पर आ रही बालिका की आवाज

घटना स्थल पर बोरवेल के गड्डे में जैसे ही रस्सी डाली जा रही है तो बालिका की आवाज आ रही है। बालिका बार-बार चिल्ला रही है। बताया जा रहा है कि बोरवेल में रस्सी डालने के दौरान बालिका रस्सी भी पकड़ रही है, लेकिन बार-बार छोड़ रही है। इसलिए निकालने में दिक्कत आ रही है।

इनका कहना है

माही पिता रवि भिलाला 5 वर्षीय बालिका बोरवेल के गड्डे में गिरी है। हम मौके पर ही हैं। टीमें आ रही है। संभवत: 25-30 फीट पर फंसी है। रस्सी डालने पर आवाज आ रही है।

रामकुमार भगत, टीआइ बोड़ा

एसडीआरएफ की टीम भोपाल व राजगढ़ से रवाना हो गई है। मौके पर थाना स्टाफ पहुंच गया है। इमरजेंसी में उपयाेगी सर्च लाइट, अस्पताल से ऑक्सीजन के भी इंतजाम कर रहे हैं। हम रात में ही अधिकतम ऑपरेशन करने की कौशिश कर रहे हैं। मौके पर मैं 10 मिनट में पहुंच रहा हूं।

धर्मराज मीना, एसपी

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.