Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव की हत्या का वीडियो आया सामने, एक आरोपी का हुआ एनकाउंटर

43

जयपुर : राजस्थान की राजधानी जयपुर में मंगलवार सुबह राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या का वीडियो अब सामने आ चुका है, जिसमें साफ देखा जा रहा कि दो अज्ञात हमलावर सुखदेव के घर आते हैं और फिर बातचीत के दौरान ही अचानक गोलियां बरसाना शुरू हो जाते हैं। फायरिंग करने के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए थे।

एक का हुआ एनकाउंटर

सुखदेव की हत्या से लोगों में आक्रोश दिखा। पुलिस तुरंत जांच में जुट गई और आरोपियों को भी पहचान कर ली। आरोपियों ने पुलिस के ऊपर भी हमला किया, जवाब में आरोपी नवीन शेखावत का एनकाउंटर किया गया। बता दें कि करीब  दोपहर 1.45 बजे सुखदेव के घर पर अचानकर हमला हुआ था। फिर सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को तत्काल नजदीकी मेट्रो मास हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था। मामले की जांच के लिए पुलिस जुट गई थी। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस की एक टीम हॉस्पिटल पहुंची है। शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस की एक टीम घटनास्थल पर भी भेजी गई थी। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले, जिसके बाद आरोपियों की पहचान हुई।

गजेंद्र सिंह शेखावत ने व्यक्त किया शोक
भाजपा नेता गजेंद्र सिंह शेखावत ने सुखदेव की हत्या पर शोक जताया। उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा,”श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुखदेव सिंह गोगामेड़ी जी की हत्या के समाचार से स्तब्ध हूं। इस संदर्भ में पुलिस कमिश्नर से जानकारी ली है और आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ़्तारी के लिए कहा है। सामाजिक जनों को शांति और धैर्य रखना होगा। भाजपा सरकार के शपथ लेते ही राज्य को अपराधमुक्त करना हमारी अग्रणी प्राथमिकताओं में है। गोगामेड़ी जी की आत्मा को प्रभु शांति प्रदान करें। परिजनों और समर्थकों- शुभचिंतकों को संबल प्राप्त हो।”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.