Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

Singrauli Crime news: मुआवजे को लेकर दो भाइयों में विवाद, बड़े ने फावड़ा मारकर की छोटे की हत्या

37

सिंगरौली। सोमवार देर शाम मुआवजे को लेकर दो भाइयों का विवाद खूनी संघर्ष तक जा पहुंचा। इस दौरान बड़े भाई ने छोटे भाई की फावड़ा मारकर हत्या कर दी और वहां से फरार हो गया। घटना की सूचना परिजनों ने थाने में दी। पुलिस आरोपित की खोजबीन में लगी है।

मोरवा थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 9 मढौली में किराए का मकान लेकर रह रहे संजय साकेत (30 वर्ष) का मुआवजे को लेकर अपने बड़े भाई रामजन्म साकेत से कुछ विवाद चल रहा था। सोमवार शाम बड़े भाई रामजन्म ने संजय साकेत को अपने घर भोजन पर बुलाया, जहां दोनों के बीच मुआवजे को लेकर कहासुनी इतनी बढ़ गई कि रामजन्म साकेत ने संजय पर फावड़े से वार कर दिया। इस वार में संजय के सिर एवं गर्दन पर गंभीर चोट आई और वह कमरे में ही अचेत हो गया।

घटना स्थल पर मौजूद लोग।

सूचना पर पहुंची पुलिस

शोर सुन जब आरोपित रामजन्म की पत्नी सविता कमरे में पहुंची तो घबरा गई। उसने यह घटना संजय की पत्नी गुड्डी देवी को बताई। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। मामले को संज्ञान में लेते हुए तत्काल पुलिस अधीक्षक यूसुफ कुरैशी को सूचित कर अनुविभागीय अधिकारी केके पांडे एवं नगर निरीक्षक अशोक सिंह परिहार बल सहित घटना स्थल पर पहुंचे।

आरोपित की तलाश में कई जगह दबिश

पुलिस ने एफएसएल टीम के साथ घटनास्थल का मुआयना कर साक्ष्य इकट्ठा किए। वहीं शव का पंचनामा तैयार कर पीएम के लिए भिजवाया। इस घटना में अपराध क्रमांक 960/23 धारा 302 कायम कर आरोपित रामजन्म की गिरफ्तारी के लिए कई टीम गठित कर देर शाम से ही जगह-जगह दबिश दी जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.