Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

MP में मुख्यमंत्री को लेकर दिल्ली में होगा फैसला, दिनभर सीएम आवास में ही रहे शिवराज

52

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव का परिणाम आने के अगले दिन सोमवार को भोपाल में कोई बड़ी सियासी हलचल नहीं रही। सबकी निगाहें पूर्ण बहुमत मिलने के बाद मुख्यमंत्री के पद को लेकर भाजपा आलाकमान के निर्णय पर लगी रहीं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान निश्चिंत दिखाई दिए। सोमवार को वह पूरे दिन मुख्यमंत्री आवास पर ही रहे। सुबह से उन्हें बधाई देने वालों की भीड़ लगी रही।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमल नाथ भी शिवराज सिंह को भाजपा की जीत की बधाई देने मुख्यमंत्री आवास पर पहुंचे। मुख्यमंत्री का फैसला दिल्ली में पार्टी के संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद होना है। इसको लेकर तरह-तरह के कयास जरूर लगाए गए।

इसके लिए प्रदेश के कई भाजपा दिग्गज दिल्ली पहुंचे। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व इंदौर-एक विधानसभा सीट से विधायक चुने गए कैलाश विजयवर्गीय सोमवार सुबह ही दिल्ली रवाना हो गए।

उनके समर्थक और विधानसभा क्षेत्र इंदौर-दो से विधायक रमेश मेंदोला ने खुद को मंत्री बनाए जाने को लेकर पूछे एक सवाल के जवाब में कहा कि लोग कैलाश विजयवर्गीय को मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं। यह जनभावनाएं हैं कि वे प्रदेश के मुख्यमंत्री बनें।

इसी बीच, मध्य प्रदेश के प्रभारी और राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश भी सोमवार को दिल्ली में थे। माना जा रहा है कि आगामी एक-दो दिन में विधायक दल की बैठक बुलाई जा सकती है, इसके लिए केंद्रीय नेतृत्व पर्यवेक्षक भेजेगा, जो मुख्यमंत्री के चयन के संबंध में आलाकमान के निर्णय से अवगत कराएंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.