Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jabalpur-Bhopal NH-45 Toll News: जबलपुर-भोपाल हाईवे पर शाहपुरा टोल टैक्स वसूली पर रोक; नितिन गडकरी न... Nitin Gadkari Bhopal Visit: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का सख्त रुख; RTO में भ्रष्टाचार पर बोले— 'गा... Mandla CMO Bribe Trap: मंडला में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई; 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़... Rajasthan Mayor Election Results: राजस्थान के नगर निगमों में बीजेपी का ऐतिहासिक परचम; जयपुर, जोधपुर ... UP Assembly Election Prep: टिकट के लिए अब दिल्ली-लखनऊ में लॉबिंग नहीं चलेगी, जिलों से तैयार होगी उम्... UP International Trade Show Greater Noida: 85 देशों के खरीदार होंगे शामिल, जानिए यूपी इंटरनेशनल ट्रे... SIR Process Controversy India: चुनाव आयोग पर उठे सवालों के बाद सड़कों पर उतरी कांग्रेस, CEC ज्ञानेश ... Babulal Marandi on SIR Process: एसआईआर देश हित में; नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का विपक्ष पर तंज, ... Pakur Police Action: पाकुड़ के नयाग्राम में 13 साल के दीनानाथ की निर्मम हत्या; एसडीपीओ कुमार गौरव ने... Jharkhand Voter List SIR Dispute: झारखंड में SIR प्रक्रिया को लेकर घमासान; सीजेपी चलाएगी देशव्यापी आ...

गैस सिलेंडर के दाम हुए कम, पेट्रोल-डीजल पर कब मिलेगी राहत?

43

बीते 6 महीने में घरेलू गैस सिलेंडर पर आम लोगों को 300 रुपए की राहत मिल चुकी है. वहीं दूसरी ओर देश के लोगों को महंगे पेट्रोल और डीजल की कीमत से राहत नहीं मिली है. देश में पेट्रोल और डीजल की कीमत में बीते करीब दो साल से कोई राहत नहीं मिली है. जबकि इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल के दाम 50 डॉलर प्रति बैरल से ज्यादा कम हो चुके हैं.

अगर बात बीते एक हफ्ते की करें तो कच्चे तेल की कीमत में करीब दो से ढाई फीसदी तक की गिरावट देखने को मिली है. सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन भी कच्चे तेल के दाम में एक फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है. जबकि भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमत में कोई असर देखने को नहीं मिला है.

खास बात तो ये है कि देश की पेट्रोलियम कंपनियों को मौजूदा वित्त वर्ष की तीन तिमाहियों में 69 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का प्रोफिट हो चुका है. जो एक रिकॉर्ड है. दिसंबर और जनवरी महीने तक पेट्रोलियम कंपनियों को पेट्रोल पर 10 रुपए प्रति लीटर और डीजल पर 6 रुपए प्रति लीटर का प्रोफिट हो रहा था. लेकिन फरवरी में रिपोर्ट आई कि कच्चे तेल की कीमत में इजाफा होने की वजह से पेट्रोल पर मुनाफा कम होकर 6 रुपए प्रति लीटर से नीचे आ गया है.

जबकि डीजल पर कंपनियों को 3 रुपए प्रति लीटर का नुकसान हो रहा है. इंटरनेशनल मार्केट में अस्थिरता की वजह से पेट्रोल और डीजल की कीमत को कम करना मुमकिन नहीं है. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल के दाम कितने हैं और आम लोगों को पेट्रोल और डीजल का कितना भुगतान करना होगा.

कच्चे तेल की कीमत में कटौती

तेल की कीमतें शुक्रवार को 1 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुई. खास बात तो ये है कि ओपेक प्लस की ओर से कटौती को जून तक एक्सटेंड करने के बाद भी कच्चे तेल की कीमत में दो से ढाई फीसदी की गिरावट देखने को मिली है. जानकारों की मानें तो चीन से डिमांड कम आने की वजह से कच्चे तेल के दाम में गिरावट आई है. शुक्रवार को खाड़ी देशों का तेल ब्रेंट क्रूड वायदा 1.1 फीसदी गिरकर 82.08 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर अमेरिकी कच्चा तेल यूएस वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट क्रूड वायदा (डब्ल्यूटीआई) 1.2% गिरकर 78.01 डॉलर पर आ गया. अगर बात पूरे वीक की करें तो ब्रेंट के दाम में 1.8 फीसदी की गिरावट देखी गई और डब्ल्यूटीआई में 2.5 फीसदी सस्ता हुआ.

चीन से डिमांड कम

बीओके फाइनेंशियल में ट्रेडिंग के सीनियर वाइस प्रेसीडेंट डेनिस किसलर ने रॉयटर्स से कहा कि ओपेक के प्रोडक्शन में कटौती और रूसी प्रतिबंधों के कारण निर्यात धीमा होने से सप्लाई कम बनी हुई है, लेकिन चीन से डिमांड कम हो रही है और अमेरिकी ड्राइविंग सीजन की डिमांड अभी शुरू नहीं हुई है. चीन ने इस सप्ताह की शुरुआत में 2024 के लिए लगभग 5 फीसदी की इकोनॉमिक ग्रोथ का टारगेट रखा है, जिसपर कई विश्लेषकों का कहना है कि जब तक चीन ज्यादा से ज्यादा प्रोत्साहन पैकेज का ऐलान नहीं करेगा, तब तक ये टारगेट चीन के लिए सपन ही रहेगा. 2023 की समान अवधि की तुलना में वर्ष के पहले दो महीनों में चीन के कच्चे तेल के आयात में वृद्धि हुई, लेकिन वे पिछले महीनों की तुलना में भी कमजोर थे.

ऑयल प्रोडक्शन कट

सप्लाई साइड पर, सऊदी अरब और रूस के नेतृत्व में ओपेक प्लस के मेंबर्स ने ग्लोबल ग्रोथ और ग्रुप के बाहर बढ़ते प्रोडक्शन पर चिंताओं के बीच बाजार को अतिरिक्त समर्थन देते हुए, दूसरी तिमाही में प्रति दिन 2.2 मिलियन बैरल की वॉलेंटरी ऑयल प्रोडक्शन कट को एक्सटेंड करते हुए जून तक कर दिया है. हालांकि, रिस्टैड एनर्जी के आंकड़ों और शोध के अनुसार, ओपेक प्लस देशों में कच्चे तेल का प्रोडक्शन जनवरी के मुकाबले फरवरी में 212,000 बैरल प्रति दिन (बीपीडी) बढ़ा है. वैसे आने वाले दिनों में ऑयल डिमांड में इजाफा देखने को मिल सकता है. उसका प्रमुख कारण अमेरिका और ईयू पॉलिसी रेट में कटौती कर सकते हैं. जिसकी वजह से डिमांड में इजाफा होगा और कीमतों में तेजी आएगी.

कब से फ्रीज हैं फ्यूल के दाम

भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमत में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है. देश के महानगरों में आखिरी बार पेट्रोल और डीजल की कीमत में 21 मई 2022 के दिन बदलाव देखने को मिला था. उस वक्त देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेट्रोल और डीजल की कीमत में टैक्स को कम किया था. उसके बाद कुछ प्रदेशों ने वैट को कम या बढ़ाकर कीमतों को प्रभावित करने का प्रयास किया था. दिलचस्प बात ये है कि जब से देश में इंटरनेशनल मार्केट के हिसाब से पेट्रोल और डीजल की कीमत में रोज बदलाव होने की शुरुआत हुई है, तब से यह पहला मौका है जब पेट्रोलियम कंपनियों ने रिकॉर्ड टाइमलाइन के दौरान कोई बदलाव नहीं किया है.

देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत

  1. नई दिल्ली: पेट्रोल रेट: 96.72 रुपए प्रति लीटर, डीजल रेट: 89.62 रुपए प्रति लीटर
  2. कोलकाता: पेट्रोल रेट: 106.03 रुपए प्रति लीटर, डीजल रेट: 92.76 रुपए प्रति लीटर
  3. मुंबई: पेट्रोल रेट: 106.31 रुपए प्रति लीटर, डीजल रेट: 94.27 रुपए प्रति लीटर
  4. चेन्नई: पेट्रोल रेट: 102.63 रुपए प्रति लीटर, डीजल रेट: 94.24 रुपए प्रति लीटर
  5. बेंगलुरु: पेट्रोल रेट: 101.94 रुपए प्रति लीटर, डीजल रेट: 87.89 रुपए प्रति लीटर
  6. चंडीगढ़: पेट्रोल रेट: 96.20 रुपए प्रति लीटर, डीजल रेट: 84.26 रुपए प्रति लीटर
  7. गुरुग्राम: पेट्रोल रेट: 97.18 रुपए प्रति लीटर, डीजल रेट: 90.05 रुपए प्रति लीटर
  8. लखनऊ: पेट्रोल रेट: 96.57 रुपए प्रति लीटर, डीजल रेट: 89.76 रुपए प्रति लीटर
  9. नोएडा: पेट्रोल रेट: 96.79 रुपए प्रति लीटर, डीजल रेट: 89.96 रुपए प्रति लीटर

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.