Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बलौदाबाजार में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का हुआ आगाज, पहले दो दिनों में हुई 2,315 मीट्रिक टन की बंपर... प्राग में आयोजित 18वीं USIC क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप में भारतीय रेलवे की पुरुष टीम ने जीता स्वर्ण पदक बस्तर से बटालियन वापसी पर कांग्रेस की टिप्पणी पर मुख्यमंत्री का तीखा पलटवार, कांग्रेस नेताओं को बताय... उत्तर बस्तर कांकेर में ग्रामीण युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल, एसएसबी की 33वीं वाहिनी ने आयोजित क... खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के नवागांव कंवर में सरपंच के खिलाफ आया अविश्वास प्रस्ताव गिरा, वर्तमान सरप... धमतरी में संत शिरोमणि जलाराम बापा की 227वीं जयंती पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा, गूंजे भक्ति गीत जांजगीर के कोतवाली थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े घर में घुसकर लूटपाट और महिला से मारपीट, पुलिस ने तेज क... सुकमा जिले में एनएचएम के तहत स्वास्थ्य विभाग की भर्ती प्रक्रिया पर खड़े हुए गंभीर सवाल, अभ्यर्थियों ... छत्तीसगढ़ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर शुरू की तीन दिवसीय हड़ताल, सरकार के खिला... नक्सल प्रभावित सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा बलों का सख्त अभियान, कांकेर में तेज की गई सर्चिंग

CID के मशहूर एक्टर दिनेश फडनिस का 57 साल की उम्र में निधन

50

मुंबई: लोकप्रिय टीवी कार्यक्रम ‘सीआईडी’ से मशहूर हुए अभिनेता दिनेश फडनिस का यहां एक अस्पताल में सोमवार आधी रात को निधन हो गया। वह 57 वर्ष के थे।

‘CID’ में फ्रेडरिक्स के किरदार से पहचाने जाने वाले फडनिस को स्वास्थ्य संबंधी कुछ जटिलताओं के कारण कुछ दिन पहले उपनगर मुंबई के तुंगा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।

फडनिस के मित्र एवं अभिनेता आदित्य श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘दिनेश देर रात करीब 12 बजकर 8 मिनट पर हमें छोड़कर चले गए। उन्हें यकृत से जुड़ी समस्याएं थीं और इसका शरीर के अन्य अंगों पर भी असर पड़ा था।  पिछले दो-तीन दिन से उनकी हालत बहुत खराब थी। उन्हें बचाया नहीं जा सका।”

 फिल्म और टीवी उद्योग में जाना-पहचाना चेहरा रहे फडनिस ‘सरफरोश’ और ‘मेला’ जैसी फिल्मों में भी दिखाई दिए थे। उनका अंतिम संस्कार आज सुबह बोरीवली पूर्व में किया गया। उनके परिवार में पत्नी है।

दिनेश फडनीस ने   साल 1998 से 2018 तक  ‘सीआईडी’ में फ्रेडरिक्स की भूमिका निभाई थी। इसके वह ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में भी कैमियो रोल में नजर आए थे। इसके अलावा वह आमिर खान की फिल्म ‘सरफरोश’ और ऋतिक रोशन की ‘सुपर 30’ में भी नजर आए थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.