Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

Kharmas 2023: खरमास में इन चीजों को खरीदने से बचें, हो सकता है बड़ा नुकसान

33

इंदौर। ज्योतिष शास्त्र में खरमास के महीने का बड़ा महत्व है। सूर्यदेव धनु राशि में प्रवेश करते ही इस महीने की शुरुआत हो जाती है। खरमास के महीने की शुरुआत 16 दिसंबर और समापन 15 जनवरी को होगा। सूर्य के मकर राशि प्रवेश के साथ ही इस महीने का सपामन होगा।

खरमास में माना जाता है कि कोई भी शुभ कार्य नहीं करना चाहिए। हमें इस महीने पूजा-पाठ लगातार करते रहना चाहिए। खरमास कुछ चीजें हैं जिनको खरीदना नहीं चाहिए। ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी ने उनके बारे में विस्तार से बताया है।

खरमास में न करें आभूषण की खरीदारी

खरमास में माना जाता है कि आभूषण को नहीं खरीदना चाहिए। ज्योतिष शास्त्र की मानें तो खरमास के दिनों में सूर्य की चाल मंद हो जाती है, जिससे राहु का प्रभाव बढ़ जाता है। ऐसे में व्यक्ति को भविष्य में अशुभ फल मिलते हैं। इन दिनों आभूषणों की खरीदारी से नकारात्मक प्रभवा पड़ सकता है। माता लक्ष्मी नाराज हो जाती है, जिससे नुकसान उठाना पड़ सकता है।

खरमास में नए वस्त्र खरीदने से बचें

खरमास पर नया कपड़ा लेने से बचना चाहिए। खरमास में ग्रह शुभ परिणाम नहीं देते हैं। वह अशुभ ही करते हैं, ऐसे में नए वस्त्र को खरीदने से अशुभ असर पड़ता है।

खरमास में वाहन खरीदने से बचें

खरमास के दिनों में नया वाहन भी नहीं खरीदनी चाहिए। खरमास के दिनों गुरु की स्थिति कमजोर होने से वाहन की खरीरदारी करेंगे तो बहुत अशुभ हो सकता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.