मुरैना। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के लिए मतगणना से पहले आशीर्वाद लेने शनिदेव की शरण में पहुंचे। नड्डा त्रेतायुगीन शनिदेव के मंदिर पर शनिश्चरा पहाड़ पर पहुंचे। उन्होंने शनि का तेलाभिषेक किया और पूजा अर्चना की। जिससे मध्यप्रदेश सहित राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना में पार्टी की विजय हो सके और सरकार बन सके। जेपी नड्डा के साथ केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, मप्र के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा सहित कई भाजपा नेता शनि मंदिर पहुंचे थे। शनि की पूजा सिंधिया राजघराने के कुलगुरू ने करवाई। यहां बता दें कि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा शुक्रवार को दतिया में पीतांबरा माई के दर्शन करने के लिए भी पहुंचे थे। यहां पर भी नड्डा ने पूजा अर्चना की थी। हालांकि इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात नहीं की और वे बात करने से बच रहे थे। इस दौरान शनि मंदिर पर सुरक्षा व्यवस्था बढाई गई थी।
ब्रेकिंग
Ludhiana Extortion Racket: विदेशी गैंगस्टर हरमन संधू के दो सक्रिय शूटर गिरफ्तार, 9 एमएम ग्लॉक पिस्टल...
लुधियाना के न्यू बहादुरके गांव में खूनी संघर्ष: ट्रांसफार्मर और खंभे लगवा रहे पंच के भाई पर दातर से ...
जालंधर में नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी स्ट्राइक: नकोदर में कैंटर से 405 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद, तस्...
लुधियाना में सनसनीखेज वारदात: कोर्ट मंगल सिंह नगर में रिहायशी मकान पर कार सवार बदमाशों ने की ताबड़तो...
तलवाड़ा में दिल दहला देने वाला मामला: शादी से कुछ दिन पहले मंगेतर की प्रताड़ना से तंग आकर युवती ने न...
Amritsar Murder Case Update: गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों और जग्गा तरनतारन ने ली मेकअप आर्टिस्ट मैडी संधू...
Punjab Police Recruitment 2026: पंजाब सरकार का बड़ा ऐलान, पुलिस विभाग में 10,000 नए पदों पर होगी भर्...
फगवाड़ा से होशियारपुर का सफर होगा बेहद आसान: भारतमाला परियोजना के तहत बन रहा 48.62 किमी लंबा फोरलेन ...
Amritsar Murder Case: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैडी संधू की हत्या का खुलासा, स्टारबक्स से कर रहे थे ह...
नूंह के तावडू में जमीन की पैमाइश को लेकर खूनी संघर्ष: ग्वारका गांव में दो पक्षों के बीच जमकर चले लाठ...
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.