Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
अविश्वास प्रस्ताव से पहले PM मोदी का विपक्ष पर बड़ा प्रहार! बोले- 'ओम बिरला अहंकारी उत्पाती छात्रों ... Chitrakoot School News: पढ़ाई की जगह छात्राओं से मसाज कराने वाली प्रधानाध्यापिका निलंबित, जांच के बा... ईरान-इजराइल जंग से नहीं महंगी होगी पेट्रोल-डीजल की कीमतें! भारत सरकार का बड़ा बयान- 'हमारे पास है ते... अन्ना हजारे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी! मिडिल ईस्ट की जंग देख भावुक हुए अन्ना, बोले- 'शांति के लिए पह... अमित शाह की हुंकार! 'केदारनाथ से कन्याकुमारी तक चुन-चुनकर बाहर होंगे घुसपैठिये', जन-जन की सरकार समार... Purnia Crime News: पूर्णिया में बुजुर्ग महिला से दरिंदगी, हत्या के बाद शव से रेप और फिर पेड़ से लटका... IPS Anshika Verma Wedding: आईपीएस अंशिका वर्मा और केके बिश्नोई जल्द बंधेंगे शादी के बंधन में, सोशल म... UPSC Result में 'हमशक्ल' नाम का खेल! 301वीं रैंक पर दो आकांक्षा सिंह का दावा, जानें कौन है असली अफसर... जींद में रोंगटे खड़े कर देने वाला कांड: रंग फैक्ट्री में लगी आग, बाहर से ताला लगा होने के कारण 4 महि... Bihar Politics: निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री पर उपेंद्र कुशवाहा का रुख साफ, बोले- JDU के अस्ति...

खंडवा में थ्री लेयर सुरक्षा के बीच होगी मतगणना, मोबाइल रहेगा पूर्ण प्रतिबंधित

36

खंडवा। विधानसभा चुनाव के लिए खंडवा जिले के चारों विधानसभाओं की मतगणना हुकुमचंद यादव आदर्श महाविद्यालय नाहल्दा में तीन दिसंबर को सुबह आठ बजे से प्रारंभ होगी। मतगणना की शुरुआत डाक मतपत्रों से होगी।

मतगणना के लिए प्रशासन द्वारा सभी तैयारी पूरी हो चुकी है। कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना होगी। बगैर पास के सौ मीटर के दायरे में कोई नहीं जा सकेगा। मतगणना केंद्र में मोबाइल सहित कोई भी इलेक्ट्रानिक्स वस्तुओं पर प्रतिबंध रहेगा।

विधानसभा चुनाव के लिए 17 नवंबर को मत डाले गए थे। कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी अनूप कुमार सिंह ने शुक्रवार को नवीन आदर्श महाविद्यालय नहाल्दा में मीडिया प्रतिनिधियों को मतगणना की तैयारी की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पोस्टल बैलेट की गणना समाप्त होने के तत्काल बाद प्रत्येक उम्मीदवार को मिले डाक मत पत्रों की घोषणा की जाएगी। मतगणना स्थल पर सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित कर ली गई है।

तीन दिसंबर को मतगणना थ्री लेयर सुरक्षा व्यवस्था के बीच की जाएगी। खंडवा मतगणना स्थल पर मतगणना कार्य में संलग्न सभी अधिकारी-कर्मचारी, अभ्यर्थी, निर्वाचन अभिकर्ता और गणना अभिकर्ताओं को मोबाइल साथ ले जाना पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। मीडिया प्रतिनिधियों को मीडिया सेंटर पर ही मोबाइल का उपयोग करने की अनुमति रहेगी।

उन्होंने बताया कि 100 मीटर के अंदर केवल उन्हीं व्यक्तियों को प्रवेश दिया जाएगा जिनको पास जारी किया गया है। सबसे ज्यादा राउंड पंधाना विधानसभा के रहेंगे। इसकी गणना 21 राउंड में पूर्ण होंगे। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी केआर बडोले, डिप्टी कलेक्टर मुकेश काशिव, इलेक्शन सुपरवाइजर प्रफुल्ल शुक्ला सहित विभिन्न संस्थाओं के मीडिया प्रतिनिधि भी मौजूद थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी बकाया राशि का भुगतान करें !