Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

हैरान कर देने वाला सुसाइड.. शख्स ने सरेराह रेत लिया खुद का गला, वायरल हो रहा Video

27

मध्यप्रदेश: रतलाम जिले के ताल थाना क्षेत्र में रौंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने सरेराह खुद का गला काटकर आत्महत्या कर ली। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह घटना ताल थाने के ठीक सामने की है। युवक को गला रौंदते देख पुलिस व लोगों ने उसे पकड़ा व बचाने की कोशिश की। उसे ताल के अस्पताल में ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

ताल थाना प्रभारी पृथ्वीसिंह खलाटे ने बताया कि घटना करीब 5 बजे की है। युवक ने जब खुद का गला रेता, जब उसे अस्पताल ले जाया जा रहा था तब उसने एक नंबर बताया जिस पर बात की। संबंधित नंबर पर फोन करने पर यह जानकारी मिली कि मृतक का नाम जोन है। वह असम से अहमदाबाद कहीं मजदूरी करने अपने अन्य साथियों के साथ जा रहा था। संबंधित नम्बर पर ज्यादा बात नहीं हो पाई और वह भी बंद हो गया। पूरे मामले में जांच की जाएगी व मृतक के परिजनों को ढूंढकर वास्तविकता का पता लगाने की कोशिश की जाएगी। घटना के दौरान किसी प्रकार की धारधार वस्तु नहीं मिली। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट हो सकेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.