Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
दिल्ली-एनसीआर में बसाया जाएगा नया शहर 'न्यू नोएडा': दादरी से खुर्जा के बीच 80 गांवों की जमीन पर तैया... चेन्नई में इंडिया गठबंधन के दिग्गजों की एमके स्टालिन से अहम मुलाकात: एक घंटे तक चला मंथन, राहुल गांध... संभल में राज्यसभा सांसद के बेटे के रिसेप्शन में बड़ी वारदात: पूर्व विधायक हाजी इकराम कुरैशी की कटी ज... नई दिल्ली के भारत मंडपम में भूपेन हजारिका जन्म शताब्दी का समापन: पीएम मोदी ने तंज कसते हुए की 'नाराज... सुर्खियों में मदुरै की ऐतिहासिक तिरुपरंकुंड्रम पहाड़ी: एक ही स्थान पर मौजूद हैं मुरुगन मंदिर, जैन अव... परिसीमन विधेयक को लेकर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना: इंदिरा भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस क... छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी: इंद्रावती नदी के जंगल में जमीन के भीतर से... गुना में लटेरी-सुठालिया रोड पर दो बाइकों की आमने-सामने भीषण भिड़ंत: दर्दनाक हादसे में 4 लोगों की गई ... रायपुर में अवैध कबाड़ कारोबारियों पर पुलिस का बड़ा शिकंजा: उरला और खमतराई के 20 ठिकानों पर एक साथ छा... छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में खुला जिले का पहला आधिकारिक UIDAI आधार सेवा केंद्र: अब क्षेत्रीय नागरिकों...

जम्मू-कश्मीर: सोनमर्ग में बर्फबारी, कई स्थानों पर रात का बढ़ा तापमान

57

श्रीनगर:  जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग पर्यटन स्थल पर शुक्रवार को दूसरे दिन भी हल्की बर्फबारी हुई, जबकि मौसम विभाग ने पूरे केंद्र शासित प्रदेश में मौसम में सुधार का अनुमान जताया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी तथा मैदानी इलाकों में बारिश के बाद घाटी में तीन सप्ताह का शुष्क दौर बृहस्पतिवार को समाप्त हो गया। उन्होंने बताया कि वीरवार को उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग, मध्य कश्मीर के सोनमर्ग और मध्य एवं ऊंचाई वाले अन्य इलाकों में बर्फबारी हुई।

अधिकारियों के मुताबिक शुक्रवार सुबह गांदरबल जिले के सोनमर्ग में हल्की बर्फबारी हुई। मौसम विभाग ने कहा कि सोनमर्ग और आसपास के इलाकों में हल्की बर्फबारी के साथ कई स्थानों पर आंशिक रूप से बादल छाए रहे।

उन्होंने बताया कि अधिकतर स्थानों पर दोपहर तक मौसम में सुधार होगा तथा आगे मौसम शुष्क रहने की संभावना है। अधिकारियों ने बताया कि दो दिसंबर से दस दिसंबर तक घाटी में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है, जिससे न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री की गिरावट होगी।

मौसम विभाग के मुताबिक, घाटी में कई स्थानों पर रात के तापमान में वृद्धि हुई है लेकिन गुलमर्ग में बृहस्पतिवार रात को पारा शून्य से नीचे पहुंच गया। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस, काजीगुंड में न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस, पहलगाम में न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस तथा गुलमर्ग में पारा शून्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.