Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
India's Fastest Metro: भारत की सबसे तेज मेट्रो की रफ्तार ने चौंकाया, अब घंटों का सफर मात्र 30 मिनट म... India AI Impact Summit 2026: बिहार में तकनीक का नया दौर, राज्य सरकार ने ₹468 करोड़ के MoU पर किए हस्... Mamata Banerjee vs EC: "चुनाव आयोग की हिम्मत कैसे हुई?" सुप्रीम कोर्ट के नियमों के उल्लंघन पर भड़कीं... Delhi Kidnapping: पहले विश्वास जीता, फिर दूध पिलाने के बहाने बच्चा लेकर फरार! दिल्ली के अंबेडकर हॉस्... Rape Case Verdict: दुष्कर्म मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट का बड़ा फैसला, दोषी को 7 साल की कड़ी सजा और ... Bhupinder Hooda on Crime: "हरियाणा में वही सुरक्षित है जिसे कोई मारना नहीं चाहता"—बढ़ते अपराध पर हुड... Haryanvi Singer Harsh Gupta Arrested: हरियाणवी सिंगर हर्ष गुप्ता गिरफ्तार, पुलिस ने इस गंभीर मामले म... High-Tech Fraud: पेमेंट का फर्जी मैसेज दिखाकर लाखों के गहने ले उड़ा ठग, शातिर की तलाश में जुटी पुलिस Rohtak Gangwar: रोहतक में सरेआम गैंगवार, गोगा की 20 से अधिक गोलियां मारकर हत्या, CCTV में कैद हुई खौ... Haryana Vivah Shagun Yojana: हरियाणा में बेटी की शादी के लिए मिलेंगे 71,000 रुपये, जानें क्या है पात...

तेज रफ्तार एसयूवी कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, दो की मौत, तीन घायल

42

भोपाल। राजधानी में लिंक रोड क्रमांक एक पर गुरुवार- शुक्रवार की दरमियानी रात एक तेज रफ्तार एसयूवी कार डिवाइडर से टकराने के बाद हवा में दो बार पलटी खाकर फुटपाथ पर चढ़ गई। हादसा होते ही कार के सभी एयरबैग खुल गए। कार में सवार पांच लोग सवार थे, उसमें दो लोगों की मृत्यु हो गई। तीन अन्य घायल हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ऐसे हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार रीदम गुप्ता (24) और अभिराज गुप्ता (24) खिरकिया गांव, जिला हरदा के रहने वाले थे। वे अपने तीन साथियों रोहित मुकाती, अभिषेक ठाकुर और छोटू के साथ भोपाल आए थे। बीती रात सभी लोग पार्टी करने के बाद एसयूवी कार से न्यू मार्केट की तरफ जा रहे थे। उनकी कार काफी रफ्तार में थी और रेडक्रास अस्पताल के पास सड़क के बीच बने डिवाइडर से जाकर टकरा गई। इसके बाद कार दो बार हवा में पलटी खाने के बाद कार सड़क किनारे बने फुटपाथ पर चढ़ गई। देर रात हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार में सवार सभी घायलों को बाहर निकाला और अलग अलग अस्पताल पहुंचाया। वहां अभिराज और रीदम को डाक्टरों ने चेक करने के बाद मृत घोषित कर दिया। जबकि रोहित मुकाती की हालात नाजुक बनी है। छोटू को मामूली चोट थी और अस्पताल से उसकी छुट्टी कर दी गई। हादसे में घायल अभिषेक ठाकुर की हालत भी गंभीर बताई जा रही है।

कार की रफ्तार काफी तेज थी

कार की रफ्तार का इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकजा है कि हादसा होते ही कार के सभी एयरबैग खुल गए थे, इसके बावजूद कार में सवार दो युवकों की जान नहीं बच पाई। जहां हादसा हुआ, उस स्थान पर पर पहले भी हादसे हो चुके हैं। हादसे के बाद सड़क निर्माण और अन्य एजेंसियों को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.