Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jabalpur-Bhopal NH-45 Toll News: जबलपुर-भोपाल हाईवे पर शाहपुरा टोल टैक्स वसूली पर रोक; नितिन गडकरी न... Nitin Gadkari Bhopal Visit: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का सख्त रुख; RTO में भ्रष्टाचार पर बोले— 'गा... Mandla CMO Bribe Trap: मंडला में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई; 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़... Rajasthan Mayor Election Results: राजस्थान के नगर निगमों में बीजेपी का ऐतिहासिक परचम; जयपुर, जोधपुर ... UP Assembly Election Prep: टिकट के लिए अब दिल्ली-लखनऊ में लॉबिंग नहीं चलेगी, जिलों से तैयार होगी उम्... UP International Trade Show Greater Noida: 85 देशों के खरीदार होंगे शामिल, जानिए यूपी इंटरनेशनल ट्रे... SIR Process Controversy India: चुनाव आयोग पर उठे सवालों के बाद सड़कों पर उतरी कांग्रेस, CEC ज्ञानेश ... Babulal Marandi on SIR Process: एसआईआर देश हित में; नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का विपक्ष पर तंज, ... Pakur Police Action: पाकुड़ के नयाग्राम में 13 साल के दीनानाथ की निर्मम हत्या; एसडीपीओ कुमार गौरव ने... Jharkhand Voter List SIR Dispute: झारखंड में SIR प्रक्रिया को लेकर घमासान; सीजेपी चलाएगी देशव्यापी आ...

पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने कहा – शराब और खनन माफिया को नहीं छोडूंगी, 2024 में चुनाव लड़ने की जताई इच्छा…

77

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में मतगणना के लिए कुछ ही दिन बचे हैं। इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने कहा है कि वह अवैध खनन के खिलाफ मुहिम शुरू करने के लिए जा रही हैं। उमा भारती का कहना है कि अगर भाजपा सरकार मध्य प्रदेश में बनी तो मैं मुख्यमंत्री से सबसे पहले अवैध खनन को रोकने के लिए बात करूंगी और अगर अवैध खनन नहीं रुकेगा तो मैं फिर खुल कर बोलूंगी।

उमा भारती का कहना है कि शासन प्रशासन सत्ता खनन माफिया के सामने कुछ नहीं कर रहे लेकिन अब मुझे लट्ठ लेकर खड़ा होना पड़ेगा, इसी के साथ उमा भारती ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ भी की है। उमा भारती ने कहा है कि शराब माफिया और खनन माफियाओं पर कंट्रोल करने की जरूरत है। लेकिन हमें इससे पहले पार्टी के खर्चे कंट्रोल करने हैं क्योंकि जब मुख्यमंत्री और मंत्रियों के बड़े-बड़े पंडाल बनते हैं इसमें 1 हजार रुपए प्रति प्लेट के हिसाब से खाना भी होता है यह किसी के घर से आता है क्या? इसे खनिज माफिया और शराब माफिया ही खर्च करते हैं।

उमा भारती ने 2024 में चुनाव लड़ने की जताई इच्छा

उमा भारती ने कहा है कि मैने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी और उनसे मैंने कहा था कि मुझे संगठन में जगह दीजिए लेकिन मध्य प्रदेश के चुनाव के बाद इसी के साथ उन्होंने कहा कि मैंने साफ कह दिया है कि 2024 का चुनाव मुझे लड़ना है विधानसभा चुनाव के पहले जिम्मेदारी को लेकर मैंने मना किया था ताकि किसी को यह ना लगे की किसी खास वर्ग को फायदा पहुंचाने के लिए मुझे जिम्मेदारी दी गई है। इसी के साथ उमा भारती ने मध्य प्रदेश में फिर भाजपा सरकार बनने का दावा भी किया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.