Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
महाराष्ट्र में FDA की बड़ी कार्रवाई: बीड में 1.94 करोड़ का 1.19 लाख kg मिलावटी खाद्य तेल जब्त, 5 फैक... संबलपुर में 'हर घर तिरंगा' यात्रा की धूम: धर्मेंद्र प्रधान संग सड़क पर उतरे हजारों लोग, देशभक्ति के ... PM मोदी ने की CWG 2026 पदक विजेताओं की अगवानी: 7 LKM में खिलाड़ियों से मुलाकात, दिया "जो खेलेगा, वो ... मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई का होटल कारोबारियों ने किया समर्थन: बोले— 'ग्राहकों की सेहत से समझौता... दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र का दूसरा दिन आज, CAG रिपोर्ट और नए विधेयकों पर हंगामे के आसार सिद्धार्थनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने ₹311 करोड़ की 107 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्... सीएजी रिपोर्ट केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार का लिखित दस्तावेज, मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने बोला तीखा ... प्रयागराज में राहुल गांधी की 'छात्रों की गूंज' सभा, केंद्र सरकार, पीएम मोदी और अमित शाह पर बोला तीखा... पूर्णिया में कोहराम: दो हादसों में 5 बच्चों की डूबने से मौत, कसबा में 3 सगे भाई और बायसी में 2 चचेरी... हवा में 300 फीट नीचे गिरी एयर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट: पायलटों पर DGCA का एक्शन, साइकोएक्टिव ट...

छत्तीसगढ़ कांग्रेस को सताया हॉर्स ट्रेडिंग का डर, चार्टर प्लेन कराया बुक, रिजल्ट के बाद विजेता प्रत्याशी इस राज्य में करेंगे स्टे

58

रायपुर: छत्तीसगढ़ के सियासी रण में अब परिणाम की बारी है। एक ओर जहां राजनैतिक पार्टियां अपने जीत का दम भरती नज़र आ रही हैं तो वहीं दूसरी ओर उन्हें हॉर्स ट्रेडिंग का डर भी सताने लगा है। ज्यादा खतरा कांग्रेस को है यही वजह है कि कांग्रेस पार्टी अभी से अपने प्रत्याशियों को एक जुट करने और परिणाम के बाद की तैयारियों में जुटी हुई है।

पार्टी सूत्रों की माने तो कांग्रेस पार्टी ने 72 सीटों वाली एक चार्टर प्लेन की बुकिंग है। जिसमें जीते हुए प्रत्याशियों के साथ पार्टी के नेता भी होंगे। काउंटिंग के तुरंत बाद इन सभी प्रत्यशियों को बंगलौर ले जाने की तैयारी है। कांग्रेस के लिहाज से कर्नाटक उनके लिए सबसे सुरक्षित राज्य है।

बता दें कि छत्तीसगढ़ में दो चरणों में 7 और 17 नवंबर वोटिंग हुई थी। अब रिजल्ट के लिए तीन दिसंबर का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। निर्वाचन आयोग ने इसके लिए 33 जिला मुख्यालयों में 90 सीटों की काउंटिंग के लिए पूरी तैयारी पूरी कर ली है। निर्वाचन आयोग ने कड़ी सुरक्षा के बीच काउंटिंग कराने का दावा किया है। वोटों की गिनती के दौरान बिना प्राधिकार पत्र के किसी भी व्यक्ति को मतगणना कक्ष में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.