Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dewas Crime News: नकली चांदी गिरवी रखकर लाखों की ठगी, पुलिस ने दबोचा 'सिक्का गैंग' Ratlam Mob Lynching: सांवरिया सेठ से लौट रहे भक्तों को 'बच्चा चोर' समझकर पीटा, 4 की हालत खराब महाशिवरात्रि पर श्री हनुमान बालाजी मंदिर में सनातनी विनोद बिंदल का भक्ति संदेश कार्यक्रम Tiger-Leopard Death Toll: खेतों में बिछे 'मौत के तार', करंट लगने से गई जान, 10 साल के आंकड़ों ने चौं... T20 World Cup Lowest Strike Rate: सबसे धीमी बल्लेबाजी का रिकॉर्ड, लिस्ट में पाकिस्तान के 3 खिलाड़ी Akshay Kumar Viral Video: '1 करोड़ क्या, किडनी भी दे दूंगा...', अक्षय ने RJ महविश से क्यों कही ये बा... Israel-Jordan Tension: फिलिस्तीन के बाद अब जॉर्डन की बारी? इजराइल के रडार पर क्यों है अम्मान, जानें ... 8th Pay Commission Fraud: सरकारी कर्मचारी सावधान! एक क्लिक और खाली हो जाएगा बैंक खाता, जानें नया स्क... What is Data Center: क्या है डाटा सेंटर? जिस पर अडानी-अंबानी लगा रहे अरबों, जानें कमाई का पूरा गणित Ramadan 2026 Moon Sighting: सऊदी अरब में दिखा चांद, जानिए भारत में कब रखा जाएगा पहला रोजा?

पाकिस्तान से लौटी अंजू मीणा के गांव में घुसने पर ग्रामीणों ने लगाई पाबंदी, बोले- टेकनपुर बौना का नाम बदनाम कर दिया

20

डबरा/ग्वालियर: पाकिस्तान में 5 महीने रहने के बाद अंजू मीणा अचानक भारत लौट आई है। अंजू का पाकिस्तानी पति नसरुल्ला उसे वाघा बार्डर कर छोड़ने आया था। इधर अंजू के भारत लौटने की खबर जैसे ही उसके गृह ग्राम टेकनपुर बौना पहुंची तो लोगों का गुस्सा भड़क उठा। लोगों ने गांव में अंजू की एंट्री पर पाबंदी लगा दी है और पहरा लगा दिया है।

अंजू के भारत लौटने के सवाल पर अंजू मीणा के पिता ने नाराजगी जाहिर की। गांव के सरपंच रवि सिंह ने कहा कि अंजू मीणा को किसी भी कीमत पर गांव में एंट्री नहीं करने देंगे। अंजू का कृत्य गांव को शर्मनाक करने वाला है। उसने गांव का नाम बदनाम कर दिया है। अब हम उसको गांव में घुसने नहीं देंगे।

बता दें कि भारत की अंजू करीब 5 महीने बाद पाकिस्‍तान से भारत लौट आई है। नसरुल्‍ला ने खुलासा किया है कि अंजू अपने बच्‍चों से मिलने के भारत लौटी है और जल्‍द ही वापस पाकिस्‍तान आ जाएगी। अंजू इसी साल जुलाई महीने में वीजा लेकर पाकिस्‍तान गई थी और उसने वहीं पर नसरुल्‍ला से निकाह कर लिया था। अंजू ने इस्‍लाम धर्म अपना लिया और उसका नाम फातिमा रख दिया गया था। अंजू के भारत लौटने पर अब उनके भारतीय पति अरविंद के साथ विवाद बढ़ सकता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.