Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

हैवानों ने गाय के पैर और जीभ काटे, 5 दिनों से खेत में तड़प रही गाय…

29

रीवा।: मऊगंज जिले के रतनगवां में असमाजिक तत्वों द्वारा सभी हदें पार करने का एक मामला सामने आया है. जो भी इस दिल दहला देने वाली घटना को सुनेगा वह आक्रोशित हुए बिना नहीं रह पाएगा। जहां अज्ञात आरोपियों ने धारदार हथियार से बेरहमी के साथ एक गाय के दोनो पैर और जीभ काटकर उसे खेत में फेक दिया,जो की खेत मे पड़ी तड़प रही है। आवारा घूम रही गाय के दोनो पैर और जीभ धारदार हथियार से काटे गए हैं और यह गाय पांच दिन से खेत मे पड़ी तड़प रही है।

पांच दिनों से खेत में तड़प रही गाय

बता दें कि ग्राम पंचायत के सरपंच सहित ग्रामीणों ने टोल फ्री नंबर 1962 पर फोन कर पशु एंबुलेंस को बुलाया था, पर एंबुलेंस के कर्मचारियों ने शुल्क बसूल कर मरहम लगाकर भाग गए,अब यह गाय 5 दिन से खेत में पड़ी जिदंगी और मौत के बीच जूझ रही है।

सरकारी सिस्टम पर उठ रहे सवाल

गौसेवा और उनकी रक्षा पर सरकार द्वारा करोड़ो रुपए खर्च किए जाने के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं। लेकिन जिस तरह एक गाय खेत में पड़ी तड़प रही है। उससे सरकारी सिस्टम पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं,मऊगंज कलेक्टर अजय श्रीवास्तव ने दो माह पूर्व एक आदेश जारी करते हुए निर्देश दिए थे कि आवारा मवेशी अगर सड़कों पर घूमते पाए जाएंगे तो संबंधित कर्मचारियों की खिलाफ कार्यवाही होगी, नगरीय क्षेत्र में नगर परिषद के सीएमओ और पंचायत क्षेत्र में जनपद सीईओ इसके जवाबदार होंगे,पर कलेक्टर के आदेश का मऊगंज जिले मे जिम्मेदारों द्वारा कितना पालन किया जा रहा है, क्रूरता की शिकार यह गाय उसकी पोल खोल रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.