Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का शेड्यूल: जानें फॉर्म भरने और फीस ज... Sonari Police Station Case: पूनम अरोड़ा, सन्नी और सक्षम अरोड़ा के खिलाफ प्राथमिकी, व्हाट्सएप चैट और ... Singrauli Collector Initiative: एलन और आदित्य बिड़ला ग्रुप के सहयोग से छात्रों को मिलेगी सौगात, दूरद... Rahul Gandhi vs ECI: वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग जाने से रोके गए राहुल गांधी, पुलिस ने कई नेताओ... Prayagraj Poster Politics: दलित-पिछड़ा साथ चलेगा और फिर बनेगी योगी-मोदी की सरकार, चुनाव से पहले शहर ... Moradabad Police Action: आरोपी अरबाज खान गिरफ्तार और जेल भेजा गया, युवती को गांव के बाहर छोड़कर हुआ ... Allahabad HC Verdict: मां के साथ नहीं रहना चाहती थी बेटी, कोर्ट ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को किया... Ruchi Vira on Yogi Adityanath: अखिलेश यादव के विकास कार्यों पर मांगे जाएंगे वोट, ओवैसी और संजय निषाद... Vikram Patna Crime Update: आपसी नोकझोंक के बाद सनसनीखेज वारदात, एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्... Rajasthan Crime Update: पाली में ट्रांसपोर्ट नगर के पास ढाबे पर खूनी संघर्ष, कर्मचारियों से मारपीट क...

दो संतों का मिलन : दादा गुरु ने सियाराम बाबा के साथ किया रामायण पाठ

90

कसरावद (खरगोन)। तीर्थनगरी ओंकारेश्वर से पुण्य सलिला मां नर्मदा को प्रदूषण मुक्त करने के उद्देश्य को लेकर संत एवं नर्मदा भक्त दादा गुरु ने सोमवार से नर्मदा सेवा परिक्रमा यात्रा के द्वितीय चरण का श्रीगणेश किया है। जयघोष के साथ शुरू हुई यात्रा में भक्त भजन-कीर्तन करते हुए आगे बढ़ रहे थे। मंगलवार को यात्रा तेली भट्याण पहुंची, जहां दादा गुरु ने निमाड़ के प्रसिद्ध संत सियाराम बाबा के दर्शन कर रामायण पाठ भी किया।

मलगांव के खेत में चलाया बक्‍खर

यात्रा के दौरान दोपहर करीब ढाई बजे दादा गुरु मलगांव के एक खेत पहुंचे। यहां बक्खर चला रहे किसान के साथ उन्होंने करीब दस मिनट तक बक्खर चलाया। उनके चल रहे नर्मदा भक्त वेदांश तिवारी ने बताया कि दादा गुरु गत तीन वर्षों से भी अधिक समय से निराहार रहकर केवल नर्मदा जल पर निर्भर हैं।

नर्मदा साक्षात भवानी का स्वरूप

दादा गुरु का कहना है कि नर्मदा साक्षात भवानी का स्वरूप है। नर्मदा हमारे जीवन का आधार है। नर्मदा और पावन तटों को प्रदूषण से बचाना हम सबका परम कर्तव्य है। दादा गुरु नर्मदा परिक्रमा यात्रा के माध्यम से देशवासियों को नदियों, पर्वतों, जंगलों और गाय को बचाने का संदेश दे रहे हैं। दादा गुरु ने यमुना परिक्रमा, पद यात्रा भी की है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.