Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bank Strike September 2026 Update: देशव्यापी बैंक हड़ताल से पहले राहत, 27 सितंबर यानी रविवार को खुले... ICRA Report On OMCs: सरकारी तेल कंपनियों को रोज ₹530 करोड़ का नुकसान; इक्रा की रिपोर्ट में बड़ा खुला... Angiography vs Angioplasty: एंजियोग्राफी और एंजियोप्लास्टी में क्या है अंतर? कार्डियोलॉजिस्ट से समझे... Bhopal News: 50 टन कचरा और कैडमियम-सीसा जैसी धातुएं; गणेश उत्सव के बाद भोपाल के झीलों पर बढ़ा पर्याव... MP High Court On POCSO Act: 'लंबित हैं 14,531 मामले'; मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने पॉक्सो केसों में बढ़ोत... Ujjain Bairwa Samaj Dol Samaroh: 24 अखाड़े, 16 झांकियां और रासलीला; उज्जैन में बैरवा समाज ने भव्यता ... Shahdol Elephant Threat: बाणसागर के 25 हाथियों के आतंक से ग्रामीणों को बचाएगी DFO तरुणा वर्मा की नई ... Morena Crime News: मुरैना जेल उप अधीक्षक को 60 हजार के इनामी कल्ली गुर्जर ने दी गोली मारने की धमकी Bageshwar Dham Controversy: 'पर्चे में लिखा था बेटा होगा, हो गई बेटी'; बागेश्वर धाम सरकार के दावे पर... Sugar Breath 4.0 Device Patent: सूश्रुत संहिता के सिद्धांत पर बनाई डिवाइस, 'Sugar Breath 4.0' से सेक...

भोपाल, इंदौर सहित कई शहरों में गुरुवार को बारिश के आसार, सुबह के समय रह सकता है कोहरा

50

भोपाल। अलग-अलग स्थानों पर बनी चार मौसम प्रणालियों के असर से प्रदेश के अधिकतर शहरों में रुक-रुककर वर्षा होने का सिलसिला फिर शुरू हो गया है। उधर, बादल छाए रहने के साथ ही वातावरण में बड़े पैमाने पर नमी रहने से पूरे प्रदेश में कोहरा भी छाने लगा है। बुधवार को राजधानी सहित अनेक शहरों में सुबह कोहरा छाया रहा। इससे दृश्यता प्रभावित हुई। सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक उमरिया में दो मिलीमीटर वर्षा हुई।

इन जिलों में बारिश की संभावना

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक गुरुवार को भोपाल, इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम, जबलपुर, शहडोल संभाग के जिलों में वर्षा होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी पीके रायकवार ने बताया कि वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच में मौजूद है। द्रोणिका के रूप में एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ मप्र पर बना हुआ है। उत्तरी-मध्य महाराष्ट्र और उससे लगे अरब सागर पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। इस चक्रवात से लेकर उत्तरी केरल तक एक द्रोणिका बनी हुई है।

दिसंबर के पहले सप्ताह में तेजी से गिरेगा तापमान

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि वर्तमान मौसम प्रणालियों के असर से अरब सागर से नमी आने का सिलसिला शुरू हो गया है। इस वजह से रुक-रुककर वर्षा का दौर फिर शुरू हो गया है। मौसम का इस तरह का मिजाज अभी तीन-चार दिन तक बना रह सकता है। हालांकि इस दौरान हल्की वर्षा ही होने की संभावना है। सुबह के समय कोहरा भी बना रह सकता है। बादल बने रहने के कारण रात के तापमान में गिरावट होने की उम्मीद नहीं है, लेकिन दिन का तापमान सामान्य से कम बना रहेगा। मौसम साफ होने के बाद दिसंबर के पहले सप्ताह में रात के तापमान में तेजी से गिरावट होने की संभावना है।

इस लिए छा रहा है कोहरा

मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला के मुताबिक वर्तमान में निचले स्तर पर बादल मौजूद हैं। वातावरण में काफी नमी है। इसके अतिरिक्त तापमान भी कम बना हुआ है। इस वजह से कोहरा छा रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.