Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
"हर घर तिरंगा अभियान: आंगनवाड़ी केंद्रों पर बच्चों ने फहराया तिरंगा, देशभक्ति के गीतों से गूंजा आंगन... कलेक्टर-एसपी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह पूर्व तैयारियों का लिया जायजा कलेक्टर और एसपी ने परेड ग्राउ... जिला संयोजक ने ली छात्रावास अधीक्षकों की बैठक, शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम लाने के दिए निर्देश आगर-मालवा जिले में जन विश्वास अभियान के तहत 14 अगस्त को बड़ौद के गंगापुर में जन विश्वास शिविर, ग्राम... उज्जैन-आगर मालवा- झालवाड़ राष्ट्रीय राज्यमार्ग (NH-552G) की टेंडर प्रक्रिया को लेकर सांसद महेंद्र सि... सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ...

प्रीति योग में पांच दिसंबर को मनाया जाएगा भैरव जन्मोत्सव

36

उज्जैन। मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की काल भैरव अष्टमी पांच दिसंबर को प्रीति योग में आ रही है। इस दिन भगवान भैरव के जन्म की मान्यता है। कालभैरव मंदिर में मध्य रात्रि 12 बजे भगवान का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। शहर के अष्ट महाभैरव मंदिर में भी उत्सव मनाया जाएगा। छह दिसंबर को भगवान कालभैरव की सवारी निकाली जाएगी।

जन्मोत्सव मध्य रात्रि में प्रीति योग में

ज्योतिषाचार्य पं.अमर डब्बावाला के अनुसार भैरव जन्मोत्सव गणना के अनुसार देखें तो इस बार भैरव जी का जन्मोत्सव मध्य रात्रि में प्रीति योग में होगा। 27 योगों के अंतर्गत आने वाला यह योग विशेष लाभ देने वाला बताया गया है। इस दौरान की मध्य रात्रि साधना के अनुकूल फल प्रदान करती है।

स्कंद पुराण के अवंतिखंड में उल्‍लेख

उज्जैन में अष्ट महाभैरव की यात्रा का विशेष है। इसका उल्लेख स्कंद पुराण के अवंतिखंड में मिलता है। पौराणिक मान्यता के अनुसार उज्जैन के अष्ट महाभैरव में क्रमशः काल भैरव, विक्रांत भैरव, सीता सित भैरव, आताल पाताल भैरव, आनंद भैरव, बटुक भैरव, दंड पाणि भैरव आदि का उल्लेख दिया गया है। उनकी विधिवत यात्रा एवं व्रत उपवास करने से इच्छित मनोरथ की प्राप्ति होती है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.