Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

पाकिस्‍तानी प्रेमी नसरुल्‍ला से शादी करने के बाद भारत वापस लौटी अंजू…सामने आई पहली तस्वीर

49

दो बच्चों, पति को छोड़ किसी और शख्स के प्यार के लिए भारत से पाकिस्तान गई अंजू आखिरकार अपने वतन लौट आई। सोशल मीडिया पर उसकी पहली तस्वीर सामने आई। अंजू बुधवार को अटारी-वाघा बॉर्डर की सीमा की तरफ से भारत में दाखिल हुई, फिलहाल अभी वह BSF के कैंप में है। वहीं से उसकी पहली तस्वीर सामने आई है।

वहीं, अंजू राजस्थान के अलवर जिले के भिवाड़ी में अपने पति अरविंद और दो बच्चों के साथ रहती थी। वह टूरिस्ट वीजा पर पाकिस्तान घूमने गई थी, लेकिन बाद में पता चला कि वह खैबर पख्तूनख्वा में रहने वाले नसरुल्लाह से मिलने गई है।

 पाकिस्तान जाने के बाद ऐसी खबर भी सामने आई कि अंजू ने नसरुल्लाह के साथ निकाह भी कर लिया था। अंजू और नसरुल्लाह के निकाह की तस्वीर भी सामने आई थी।  इतना ही नहीं अंजू ने इस्‍लाम धर्म भी अपना लिया और उसका नाम फातिमा रख दिया गया था।

 इस पूरे मामले को लेकर अरविंद पुलिस के पास भी जा चुके हैं और अंजू से पूछताछ भी हो सकती है। हाल ही में नसरुल्‍ला ने खुलासा किया था कि अंजू ने बच्‍चों पर उन्‍हें पहले झूठ बोला था। नसरुल्‍ला ने कहा था कि एक कंपनी के प्रॉडक्‍ट का प्रचार करने के दौरान 4 साल पहले उनकी फेसबुक के जरिए मुलाकात हुई थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.