Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
इंटरनेट से जुड़ी आधुनिक कारों पर मंडराता है हैकिंग का खतरा, जानिए किस तरह से लगाई जाती है सेंध एनवीडिया (Nvidia) के सीईओ जेन्सेन हुआंग के चीनी जासूस महिला से कथित संबंधों पर गरमाई राजनीति, अमेरिक... दिवाली के बाद पूजा की चौकी कब और कैसे हटाएं? जानिए लक्ष्मी पूजन की सामग्री का क्या करें महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल, शरद पवार से मिले पार्थ पवार— NCP के विलय की चर्चा पर पार्टी ने दी सफ... दिवाली के बाद जहां दिल्ली में हवा हुई जहरीली, वहीं देश के इन शहरों में AQI सिर्फ 19— जानिए कहां की ह... साउथ सुपरस्टार सूर्या की फिल्म 'सीन' का बॉक्स ऑफिस पर धमाल, महज 3 दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड... गोवर्धन पूजा 2026 पर बन रहे हैं दुर्लभ शुभ संयोग, जानिए सही तिथि, पूजा का समय और अन्नकूट का महत्व शेयर बाजार में आज जोरदार गिरावट, सेंसेक्स 140 अंक टूटा और निफ्टी 25,000 के नीचे फिसला— बैंकिंग शेयरो... दीपोत्सव के बाद जहरीली हुई राजधानी की हवा, जानिए घंटे-दर-घंटे कैसे बिगड़े दिल्ली के हालात दीपोत्सव की खुशियां मातम में बदलीं, कटनी और सिवनी समेत कई जगहों पर आग लगने से दर्जनों की मौत

पाकिस्‍तानी प्रेमी नसरुल्‍ला से शादी करने के बाद भारत वापस लौटी अंजू…सामने आई पहली तस्वीर

54

दो बच्चों, पति को छोड़ किसी और शख्स के प्यार के लिए भारत से पाकिस्तान गई अंजू आखिरकार अपने वतन लौट आई। सोशल मीडिया पर उसकी पहली तस्वीर सामने आई। अंजू बुधवार को अटारी-वाघा बॉर्डर की सीमा की तरफ से भारत में दाखिल हुई, फिलहाल अभी वह BSF के कैंप में है। वहीं से उसकी पहली तस्वीर सामने आई है।

वहीं, अंजू राजस्थान के अलवर जिले के भिवाड़ी में अपने पति अरविंद और दो बच्चों के साथ रहती थी। वह टूरिस्ट वीजा पर पाकिस्तान घूमने गई थी, लेकिन बाद में पता चला कि वह खैबर पख्तूनख्वा में रहने वाले नसरुल्लाह से मिलने गई है।

 पाकिस्तान जाने के बाद ऐसी खबर भी सामने आई कि अंजू ने नसरुल्लाह के साथ निकाह भी कर लिया था। अंजू और नसरुल्लाह के निकाह की तस्वीर भी सामने आई थी।  इतना ही नहीं अंजू ने इस्‍लाम धर्म भी अपना लिया और उसका नाम फातिमा रख दिया गया था।

 इस पूरे मामले को लेकर अरविंद पुलिस के पास भी जा चुके हैं और अंजू से पूछताछ भी हो सकती है। हाल ही में नसरुल्‍ला ने खुलासा किया था कि अंजू ने बच्‍चों पर उन्‍हें पहले झूठ बोला था। नसरुल्‍ला ने कहा था कि एक कंपनी के प्रॉडक्‍ट का प्रचार करने के दौरान 4 साल पहले उनकी फेसबुक के जरिए मुलाकात हुई थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.