Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
राज्यसभा की एक सीट पर अड़े जीतन राम मांझी, BJP को याद दिलाया वादा; बिहार NDA में बढ़ी हलचल अरविंद केजरीवाल ने हनुमान मंदिर में किए दर्शन, BJP पर साधा निशाना- 'बयानबाजी न करें, माफी मांगें' नोएडा STF को बड़ी कामयाबी: हिसार से गिरफ्तार हुआ 15 हजार करोड़ के GST घोटाले का मास्टरमाइंड, था 50 ह... कौन हैं यूट्यूबर सलीम वास्तिक? जिन पर गाजियाबाद में हुआ जानलेवा हमला, बेटे ने 5 के खिलाफ कराई FIR होलिका दहन 2026 की तारीख का कंफ्यूजन खत्म! सुख-शांति के लिए होली से पहले घर से निकाल दें ये अशुभ चीज... ईरान-इजराइल महायुद्ध: सऊदी अरब से लेकर रूस तक... जानें इस जंग में भारत के 5 पक्के दोस्त देंगे किसका ... आंध्र प्रदेश: कानीकाडा की पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 18 लोगों की दर्दनाक मौत; कई गंभीर रूप से झु... बुरहानपुर के होली बाजार में मोदी-योगी पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी कलयुगी पोते की करतूत: बीमार दादी को अस्पताल में लावारिस छोड़ भागा, अब वृद्ध आश्रम बना नया घर जायद सीजन में करें इन 2 दालों की खेती: कम मेहनत में बंपर मुनाफा, मिट्टी भी बनेगी उपजाऊ

विराट कोहली के फैसले से उड़े सबके होश, इन दोनों फॉर्मेट से लेने जा रहे संन्यास ?

17

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भारत को ऑस्ट्रेलिया के हाथों करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। भारत की हार के साथ ही करोड़ों भारतीय फैंस का भी विश्व चैंपियन बनन का सपना टूट गया था, लेकिन टूर्नामेंट में विराट कोहली का प्रदर्शन बेहर शानदार रहा। हालांकि, अब कोहली ने अपने फैसले से क्रिकेट फैंस को चौंका दिया है। दरअसल, किंग कोहली ने साउथ अफ्रीका दौरे पर व्हाइट बॉल (वनडे-टी20) सीरीज खेलने से मना कर दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक कोहली ने व्हाइट बॉल से ब्रेक लेने का निर्णय लिया है और उन्होंने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को इसकी जानकारी दे दी है।

विराट व्हाइट बॉल क्रिकेट से बनाने लगे हैं दूरी’
पूर्व भारतीय कप्तान किंग कोहली व्हाइट बॉल क्रिकेट खेलते दिखेंगे, खेलेंगे भी या नहीं इस बात अभी कोई जानकारी नहीं है। रिपोर्ट के अनुसार, कोहली ने बीसीसीआई और सेलेक्शन कमेटी से कहा है कि वो व्हाइट बॉल क्रिकेट के लिए कब उपलब्ध होंगे इसकी जानकारी वह खुद ही देंगे। ऐसे में किंग कोहली के फैंस भी यह कयास लगाने लगे हैं कि शायद विराट व्हाइट बॉल क्रिकेट से दूरी बनाने लगे हैं।

केएल राहुल को मिल सकती है टीम की कमान’
वर्ल्ड कप में भारतीय टीम की कमान संभालने वालो रोहित शर्मा की ओर से अभी ऐसा कोई बयान सामने नहीं आया है। विराट कोहली और रोहित शर्मा इन दिनों अपनी फैमिली के साथ लंदन में हैं। वहीं, अगर रोहित शर्मा भी अफ्रीका के खिलाफ व्हाइट बॉल फॉर्मेट में खेलने से इंकार कर देते हैं तो केएल राहुल को टीम की कमान सौंपी जा सकती है। बता दें कि, भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका के साथ 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेलना है। इसके बाद 3 मैचों की वनडे सीरीज होगी और अंत में दोनों टीमों के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी।

विश्व कप 2023 में कोहली का प्रदर्शन
इस विश्व कप में विराट कोहली का शानदार प्रदर्शन रहा है। उन्होंने 11 पारियों में कुल 765 रन बनाए हैं जो एक विश्व रिकॉर्ड है। इससे पहले एक विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम था, जिन्होंने 2003 में 11 मैच खेलते हुए 673 रन बनाए थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.