Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पुराना स्मार्टफोन चलाने में हो गया है स्लो? जानिए फोन के धीमा होने की असली वजह और सुधारने के आसान तर... भारत के खिलाफ टिम साइफर्ट ने रचा इतिहास, वनडे क्रिकेट में 27 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त एनवीडिया के सीईओ जेनसन हुआंग से जुड़े विवाद से चीन की बढ़ी मुश्किलें, एआई चिप्स की सप्लाई पर मंडराया... पुणे में सीएनजी और पीएनजी के दाम बढ़े: सीएनजी 99 रुपए किलो पहुंची, घरेलू गैस भी हुई महंगी दिल्ली-बिहार छठ पूजा विशेष बस सेवा शुरू, किराए में भारी छूट— रेलवे ने भी चलाईं स्पेशल ट्रेनें छठ पूजा 2026: जानिए गैस चूल्हे की बजाय हमेशा मिट्टी के नए चूल्हे पर ही क्यों बनाया जाता है प्रसाद? देश के 13 राज्यों और 3 केंद्रशासित प्रदेशों में ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, 11 दिसंबर तक दर्ज कराएं आप... जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद पर बड़ा प्रहार: राजौरी पुलिस ने PoK में बैठे आतंकी हैंडलर की 81 लाख की संपत... जयपुर में हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया हत्याकांड का खुलासा, इंस्टाग्राम रील देखकर गाड़ी का नंबर पता कर र... भ्रष्टाचार के आरोपियों और जमानत पर बाहर अधिकारियों की मलाईदार पोस्टिंग पर हाईकोर्ट सख्त, हरियाणा सरक...

मध्‍य प्रदेश के दो संभाग के जिलों में अभी भी बारिश के आसार

55

भोपाल। प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर बनी दो मौसम प्रणालियों के असर से अभी भी प्रदेश के पूर्वी हिस्से में वर्षा के आसार बने हुए हैं। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक बुधवार को नर्मदापुरम एवं जबलपुर संभाग के जिलों में वर्षा होने के आसार हैं। शेष इलाकों में भी बादल छाए रहेंगे एवं बूंदाबांदी होने की संभावना है। इस वजह से दिन का तापमान अभी सामान्य से कम बना रहेगा।

उधर मंगलवार को सुबह साढ़े आठ से शाम साढ़े पांच बजे तक मलाजखंड में 21, पचमढ़ी में 12, मंडला में आठ, सिवनी में सात, छिंदवाड़ा में चार, जबलपुर में 1.8 मिलीमीटर वर्षा हुई। मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी अभिजीत चक्रवर्ती ने बताया कि वर्तमान में मध्य प्रदेश के ऊपर एक पश्चिमी विक्षोभ द्रोणिका के रूप में सक्रिय है।

इसके अतिरिक्त दक्षिण-पूर्वी मप्र एवं उससे लगे पश्चिमी मप्र पर 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई पर एक प्रेरित चक्रवात बना हुआ है। इन दो मौसम प्रणालियों के असर से पूरे प्रदेश में बादल बने हुए हैं।

साथ ही बुधवार को नर्मदापुरम, जबलपुर संभाग के जिलों में वर्षा होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि बुधवार को भी बादल बने रहने के कारण दिन के तापमान में विशेष बढ़ोतरी होने की संभावना कम है।

हालांकि बादलों के कारण रात का तापमान सामान्य से अधिक बना रहेगा। भोपाल, इंदौर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। उधर बुधवार रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत के मौसम को प्रभावित करने लगेगा। उसके असर से गुरुवार से एक बार फिर वर्षा का सिलसिला शुरू हो सकता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.