Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Muslim Personal Law: शरिया कानून के नियमों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार को नो... Bihar Mukhyamantri Mahila Rozgar Yojana: अब किश्तों में मिलेंगे 2 लाख रुपये, जानें क्या हैं नई शर्ते... Gurugram News: गुरुग्राम जा रही बैंककर्मी महिला की संदिग्ध मौत, 5 महीने पहले हुई थी शादी; पति ने पुल... Bajrang Punia News: बजरंग पूनिया ने हरियाणा सरकार को घेरा, बोले- घोषणा के बाद भी नहीं बना स्टेडियम Sohna-Tawru Rally: विकसित सोहना-तावडू महारैली में धर्मेंद्र तंवर ने किया मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत Haryana Crime: महिला बैंककर्मी की हत्या का खुलासा, पति ही निकला कातिल, शक के चलते दी दर्दनाक मौत Faridabad News: फरीदाबाद में DTP का भारी एक्शन, अवैध बैंक्विट हॉल और गेम जोन पर चला 'पीला पंजा' Faridabad News: फरीदाबाद की केमिकल फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 48 से ज्यादा लोग झुलसे लुधियाना में एसिड Attack, महिला पर युवक ने फैंका तेजाब, चीखों से गूंजा इलाका! Punjab Drug Menace: सरेआम चिट्टे का खेल! इंजेक्शन लगाते युवकों का वीडियो वायरल, दावों की खुली पोल

बेमौसम वर्षा से बढ़ी ठंड, बिजली गिरने से युवक झुलसा

25

सिवनी। मुख्यालय समेत जिले में सोमवार को दिन में रिमझिम के बाद रात भर रुक वर्षा का दौर चलता रहा। मंगलवार को भी सुबह के समय तेज वर्षा हुई। शाम तक रुक कर वर्षा होते रही। अचानक बदले मौसम से कपकपाने वाली ठंड बढ़ गई।

जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है

बंडोल थाना प्रभारी राजेश दुबे ने बताया है कि जिले के बंडोल थाना क्षेत्र में आसमानी बिजली गिरने से एक युवक झुलस गया।उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मंगलवार को गंगेरुआ निवासी अरविंद पुत्र शिवदयाल (19) कही जा रहा था।इसी दौरान उस पर आसमानी बिजली गिर गई।सूचना पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

बढ़ी ठिठुरन भरी ठंड

दो दिनों से मौसम में आए बदलाव के बाद हो रही वर्षा से ठिठुरन भरी ठंड बढ़ गई।मंगलवा को ठंड बढ़ने के कारण सड़कों व बाजार में सन्नाटा रहा।दोपहर तीन बजे के बाद हल्की धूप खिलने से लोगों को राहत मिली।हांलाकि ठंडी हवाएं चलने के कारण लोगों को ठंड का अहसास होते रहा।लोग अपने घरों में ही दुबके रहे।जरूरी काम होने पर ही कुछ लोग घरों से बाहर निकले।

छाया रहा कोहरा

सोमवार रात से जारी वर्षा के कारण मंगलवार की सुबह घना कोहरा छाया रहा।कुछ क्षेत्राें में दोपहर तक धुुध रही।इसके कारण वाहन चालकों को हेडलाइट का उपयोग करना पडा़।अचानक हाे रही वर्षा से जन जीवन प्रभावित भी हुआ।ठंड बढ़ने के कारण बच्चों व बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल असर पड़ने की संभावना डाक्टरों ने जताई है। जिला अस्पताल में पदस्थ आरएमओ डाक्टर पुरूषोत्तम सूर्या ने बताया है कि ठंड के मौसम में बच्चें व बुजुर्गो का खास ख्याल रखने की जरूरत है।साथ ही ह्दय, दमा के मरीजों को विशेष सावधानी रखनी चाहिए।

स्कूलों में कम पहुंचे बच्चे

रविवार और सोमवार को अवकाश के बाद मंगलवार को भी सुबह से मौसम खराब होने व वर्षा के कारण स्कूलों में कम संख्या में बच्चे पहुंचे।सुबह के समय लगने वाले स्कूलों में पढ़ने वाले अधिकांश बच्चे काफी कम संख्या में पहुंचे।वहीं कुछ बच्चे कड़ी ठंड के बीच ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचे।बच्चो के कम संख्या में पहुंचने से स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित हुई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.