Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

Masik Shivratri 2023: मासिक शिवरात्रि 11 दिसंबर को, 2 अद्भुत संयोग में करें भगवान भोलेनाथ की पूजा

51

इंदौर। हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि पर्व के साथ-साथ हर माह मनाई जाने वाली मासिक शिवरात्रि का भी विशेष महत्व है। इस दिन भगवान भोलेनाथ की विधि-विधान के साथ पूजा की जाती है। पंडित चंद्रशेखर मलतारे के मुताबिक, जिन लोगों की शादी में रुकावट आ रही है या शादी का रिश्ता बार-बार टूट जाता है। ऐसे लोगों को मासिक शिवरात्रि व्रत जरूर करना चाहिए।

मासिक शिवरात्रि को लेकर पौराणिक मान्यता

भगवान भोलेनाथ की महिमा और शिव आराधना के बारे में विस्तार से जिक्र शिव पुराण में मिलता है। शिव पुराण के मुताबिक, कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। यही कारण है कि इस दिन हर माह मासिक शिवरात्रि मनाई जाती है।

2 अद्भुत संयोग में करें शिव पूजा

पंडित चंद्रशेखर मलतारे के मुताबिक, इस बार मासिक शिवरात्रि पर सुकर्मा योग के साथ दो अद्भुत संयोग निर्मित हो रहे हैं। पंचांग के मुताबिक, मार्गशीर्ष महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 11 दिसंबर को सुबह 07.10 बजे शुरू होगी और 12 दिसंबर को सुबह 06.24 मिनट पर समाप्त होगी। इस दौरान सुकर्मा योग

शाम को 08.59 मिनट तक है। इस दौरान शिव जी की पूजा करने से मनोवांछित फल प्राप्त होता है। वहीं सर्वार्थ सिद्धि योग योग दोपहर में 12.14 मिनट से शुरू होगा, जो अगले दिन सुबह 07.14 बजे तक रहेगा।

डिसक्लेमर

इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/जयोतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेंगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.