Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
राजमुंदरी सामूहिक आत्महत्या मामला: सुसाइड नोट में ब्लैकमेलिंग और धर्म परिवर्तन के दबाव का आरोप, मां-... महाराष्ट्र कार्य संचालन नियम 2026 संशोधित: CM किसी भी विभाग से मंगा सकेंगे फाइलें, मुख्य सचिव को भी ... पानीपत के सिविल अस्पताल में सीटी स्कैन कक्ष में बीमार महिला से छेड़छाड़, पीजीआई में मौत हरिद्वार कांवड़ मेले में डीजे के शोर से भारी ध्वनि प्रदूषण, तीर्थनगरी छोड़ भागे पक्षी अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी केस: ट्रस्ट को सौंपी गई SIT की अंतिम रिपोर्ट, पूर्व ट्रस्टी के दो करीबिय... आजम खान के 10 ठिकानों पर ED की बड़ी कार्रवाई: जौहर ट्रस्ट और यूनिवर्सिटी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस... देश में मॉनसून का विकराल रूप: बंगाल की खाड़ी में डीप डिप्रेशन से कई राज्यों में भारी बारिश, IMD का अ... सीजेपी कार्यकर्ता के पिता पर हमले के खिलाफ आक्रोश, कॉकरोच जनता पार्टी ने दिया 10 दिन का अल्टीमेटम छात्रों पर अत्यधिक बल प्रयोग के आरोप पर सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस का हलफनामा, कार्रवाई का किया ... जंतर-मंतर पर छात्रों से पुलिस की बदसलूकी: सुप्रीम कोर्ट बनाएगा हाई लेवल कमेटी, CJI बोले- निर्दोष छात...

इंदिरा सागर बांध के प्रतिबंधित क्षेत्र में ड्रोन उड़ाने पर कार्रवाई

45

खंडवा, मूंदी । इंदिरा सागर बांध परियोजना के निकट हाइ लेवल ब्रिज से एक व्यक्ति द्वारा ड्रोन उड़ाकर फोटो व वीडियो बनाने पर पुलिस ने कार्रवाई की है।

ड्र्रोन जब्त कर लिया गया

जानकारी के अनुसार प्रतिबंधित क्षेत्र में ड्र्रोन उड़ाने पर सीआइएसएफ की शिकायत पर नर्मदापुर निवासी वरूण कुमार आर्या के खिलाफ धारा 188 में प्रकरण दर्ज कर ड्र्रोन जब्त कर लिया गया है।

प्रतिबंधित क्षेत्र

नर्मदानगर थाना प्रभारी अशोक नरगावे ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि इंदिरा सागर परियोजना का यह क्षेत्र फोटोग्राफी और वीडियो ग्राफी के लिए प्रतिबंधित क्षेत्र है। यहां बिना अनुमति ड्रोन उड़ने पर भी प्रतिबंध है।

क्षेत्र 24 घंटे सीआइएफएफ की निगरानी में

बांध सहित यह क्षेत्र 24 घंटे सीआइएफएफ की निगरानी में भी रहता है। रविवार शाम नर्मदापुर निवासी वरूण कुमार द्वारा ड्रोन उड़ाने पर सीआइएसएफ द्वारा थाने में शिकायत की गई थी। इसके चलते यह कार्रवाई कर करीब एक लाख रुपये मूल्य का ड्रोन जब्त किया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.