Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Guna Theme Road Project: गुना में ₹30 करोड़ से बनेगी 7 किमी लंबी थीम रोड; ज्योतिरादित्य सिंधिया ने क... Mahakaleshwar Ujjain News: अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार उज्जैन पहुंचे नितिन नबीन; शिप्रा तट पर दीप उ... Delhi Crime News: कड़कड़डूमा कोर्ट के पुराने आदेश में संशोधन, रेप पीड़िता की याचिका पर हाई कोर्ट की ... Delhi-Gurugram Crime News: युवराज हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पूर्व सहकर्मी अन्या वत्स और उसक... Haribabu Murder Case Update: पत्नी की मौत के बाद जमानत पर छूटे पति की सरेआम हत्या, आरोपी साले ने वीड... J&K Majalta Encounter: मलताजा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, M4 और AK-47 समेत भारी मात्... Bareilly GRP Action: चलती ट्रेन में कोच अटेंडेंट ने की सोने की चेन चोरी, आपस में बांटे तीन टुकड़े; प... Election Commission TMC Ruling: ममता बनर्जी की पार्टी को बड़ा झटका, चुनाव आयोग ने टीएमसी का नाम और स... Bihar Flood Destruction Update: 700 से ज्यादा ग्रामीण सड़कें डूबीं और बुनियादी ढांचे को भारी क्षति, ... Vaishali Crime News: वैशाली के लालगंज में लाइन होटल पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 20 राउंड गोलियां चलने से एक ...

आज विधानसभा में पेश होगा सप्लीमेंट्री बजट, सदन में गूंजेगा हरदा पटाखा फैक्ट्री का मामला

33

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा बजट सत्र का आज दूसरा दिन है। राज्यपाल के अभिभाषण पर कृत्यगता पेश किया जाएगा। आज सरकार सप्लीमेंट्री बजट भी पेश करेगी। इसके बाद 12 फरवरी को लेखानुदान बजट पेश होगा। आज का सत्र हंगामेदार होने के आसार है। हरदा मामले को लेकर आज सदन में विपक्ष का हंगामा भी हो सकता है। सरकार 04 माह के खर्चे के लिए बजट का प्रावधान करेगी। आज 2 ध्यान आकर्षण और 13 आवेदन पेश किए जाएंगे। इसके साथ ही प्रश्नोत्तर काल में सवाल जवाब होंगे।

सदन में आज वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा विभागीय मांगों का लेखा-जोखा रखेंगे। ये संशोधन विधेयक ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर पेश करेंगे। हरदा फटाका फैक्ट्री मामले को लेकर विपक्ष स्थगन प्रस्ताव ला सकता है। विधानसभा में आज वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा 2023-2024 का अनुपूरक अनुमान बजट पेश करेंगे। आज सदन की कार्यवाही में शआमिल होने के लिए सीएम डॉक्टर मोहन यादव सुबह 10.30 बजे विधानसभा पहुंचेंगे।

 विधानसभा बजट सत्र के दूसरे दिन सत्र के हंगामेदार होने के आसार है। आज राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा होगी। सदन में विपक्ष हरदा पटाखा विस्फोटक मुद्दे पर घेरेगा। इसके साथ ध्यानाकर्षण में किसानों की पाला और तुषार से नष्ट फसल का मुद्दा गूजेंगा। जल गुणवत्ता निगरानी प्रयोगशालाओं में अनियमितता और विधायक महेश परमार प्रदेश में स्थापित जल गुणवत्ता और निगरानी प्रयोगशाला में अनीता होने पर PHE मंत्री का ध्यान आकर्षण करेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.