Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

खेत में धान की रखवाली कर रहे युवक की गोली मारकर हत्या, परिवार में मचा कोहराम

36

बांदा: यूपी के बांदा में धान की रखवाली कर रहे एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जैसे ही परिजनों ने युवक का खून से लथपथ शव देखा तो कोहराम मच गया। वहीं परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।

मामला बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत भदेहदू गांव का है। यहां का रहने वाला युवक जितेंद्र कुमार पुत्र राजकरण उम्र करीब 25 वर्ष यह बटाई के खेत में रात्रि को धान की रखवाली करने के लिए अपनी मां चंपा देवी व पत्नी गायत्री देवी भाई रोहित कुमार के साथ खेत पर ही लेटे थे। तभी सोते समय जितेंद्र कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जैसे ही गोली की आवाज बगल में लेते रोहित ने सुनी तो गोली मारने वाले खेतों की तरफ भागते नजर आए, तुरंत अन्य परिजनों को सूचना दिया मौके पर पहुंचे परिजनों ने देखा तो कोहराम मच गया।

वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए बांदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। वही घटनास्थल पर डॉग स्क्वायड फील्ड यूनिट की टीम के द्वारा जांच पड़ताल की गई है। वहीं सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्रा, सीओ सिटी अंबुजा त्रिवेदी, सी ओ गवेन्द्र सिंह पाल घटनास्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना कर परिजनो से पूछताछ किया है। वहीं मृतक के पिता राजकरण ने नामजद राममिलन के खिलाफ तहरीर दिया है। वहीं इस घटना को देखते हुए पुलिस के द्वारा जांच पड़ताल शुरू कर दिया है। इस मौके पर घटना स्थल पर बबेरू कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.