Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Nomadic Elephant 2026: पिथौरागढ़ में भारत-मंगोलिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास, रूम इंटरवेंशन और बोख कुश... Yogi Adityanath Delhi Visit: पीएम मोदी और जेपी नड्डा से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी चुनाव और संगठ... सोशल मीडिया पर दिखावा पड़ा भारी: यूट्यूबर मधुमिता के घर से ₹1 करोड़ के सोने-हीरे के जेवर चोरी Delhi Festive Preparations: रामलीला, दुर्गा पूजा और छठ पर्व के लिए दिल्ली सरकार ने बनाई 3 विशेष समित... वोटर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हुई बेहद आसान: अब दफ्तरों के चक्कर लगाने से मिलेगी मुक्ति, घर आएंगे BLO मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गरमाई सियासत: राहुल गांधी ने साझा किया जिजी थॉमसन का दावा UKSSSC VPDO Scam: 2016 भर्ती घोटाले में हरीश रावत से ईडी ने किए सवाल-जवाब, कांग्रेस ने बताया बदले की... Sambhal News: आचार्य प्रमोद कृष्णम को बब्बर खालसा से जुड़ी धमकी, विदेशी नंबर से ऑडियो कॉल; गृह मंत्र... Roorkee News Today: रुड़की में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, गांव में भारी पुलिस बल तैनात; एसएसपी बोले- ... Election Commission Reforms: चुनाव आयोग में पारदर्शिता की नई पहल, SIR प्रोसेस, ECINet और अधिकारियों ...

आगामी चुनाव तेलंगाना का भविष्य तय करेंगे’, शाह बोले- बीजेपी सत्ता में आई तो पिछड़े वर्ग से होगा मुख्यमंत्री

39

तेलंगाना में सत्तारूढ़ बीआरएस पर निशाना साधते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव दक्षिणी राज्य और उसके लोगों के भविष्य को आकार देने में काफी मदद करेगा। तेलंगाना में विधानसभा के लिए एक ही चरण में 30 नवंबर को मतदान होगा। रविवार को चुनावी राज्य में एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करते हुए, केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा, “आगामी चुनाव तेलंगाना का भविष्य तय करने वाले हैं।”

क्या उन्होंने अपने वादे पूरे किए?
शाह ने राज्य में मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव के नेतृत्व वाली मौजूदा सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा, “तेलंगाना में सीएम केसीआर और उनके मंत्रियों ने अपने 10 साल के शासन के दौरान जो भ्रष्टाचार किया, उसकी कोई सीमा नहीं थी।” उन्होंने कहा कि केसीआर ने 100 बिस्तरों वाला अस्पताल बनाने और राज्य के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने का वादा किया था। क्या उन्होंने अपने वादे पूरे किए?” शाह ने भीड़ से पूछा, जिसमें ज्यादातर महिलाएं शामिल थीं, जिन्होंने खुशी जताई और जवाब में तालियां बजाईं।

अमित शाह ने कहा, “उन्होंने एक डिग्री कॉलेज बनाने का भी वादा किया था। क्या उन्होंने वह वादा निभाया?” केंद्रीय गृह मंत्री ने मौजूदा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए भीड़ से पूछा, “क्या आप केसीआर को हटाना चाहते हैं?” अमित शाह ने कहा, “यदि आप कांग्रेस को वोट देते हैं, तो उनके विधायक अंततः बीआरएस में चले जाएंगे।”

कांग्रेस और बीआरएस के बीच समझौता
मकथल में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने दावा किया कि, “कांग्रेस पार्टी और बीआरएस के बीच एक समझौता हुआ है। कांग्रेस यहां चंद्रशेखर राव (केसीआर) को मुख्यमंत्री बनवाएगी और केसीआर राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनवाएंगे।” शाह ने कहा कि अगर राव को सत्ता से हटाना है तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनाना ही एकमात्र विकल्प है।

पिछड़ी जाति के नेता को बनाएंगे मुख्यमंत्री
उन्होंने कहा, “ कांग्रेस के विधायक चीन की वस्तुओं की तरह हैं जिनकी कोई गारंटी नहीं होती है और वे कभी भी बीआरएस में जा सकते हैं।” गृह मंत्री ने कहा कि भाजपा ने फैसला किया है कि अगर पार्टी सत्ता में आती है तो राज्य में पिछड़ी जाति के नेता को मुख्यमंत्री बनाएगी और तेलंगाना में अनुसूचित जाति के मडिगा समुदाय को ‘ऊर्ध्वाधर (वर्टिकल) आरक्षण’ प्रदान करेगी। शाह ने अयोध्या में भगवान राम के मंदिर के मुफ्त दर्शन कराने के भाजपा के वादे पर भी प्रकाश डाला।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.