Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Maihar Golamath Temple: मैहर का वो अनोखा मंदिर जहाँ नहीं है एक भी जोड़, महाशिवरात्रि पर उमड़ा श्रद्ध... Viral Wedding: सोशल मीडिया पर परवान चढ़ा प्यार, 3.8 फीट की दुल्हन और 4.2 फीट के दूल्हे की बनी 'परफेक्... Mahashivratri 2026: दूल्हा बनकर निकले पातालेश्वर महादेव, माता पार्वती संग रचाया ब्याह; बारात में जमक... Indian Currency Update: अब भारतीय सिक्के पर दिखेगी 'वंदे भारत' ट्रेन, सरकार ने जारी किया 100 रुपये क... Mahakaleshwar Temple Decoration: 4 देशों के फूलों से महका महाकाल का दरबार, बेंगलुरु के 200 कलाकारों ... Ujjain Mahakal Darshan: महाशिवरात्रि पर 44 घंटे खुले रहेंगे बाबा महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा अद... Indian Navy Rescue: भारतीय नौसेना ने बीच समंदर में जापानी नाविक को किया एयरलिफ्ट, 200 किमी दूर से ऐस... Delhi EOL Vehicle News: दिल्ली में पुरानी गाड़ियों पर 'सर्जिकल स्ट्राइक', अब बिना नोटिस सीधे स्क्रैप... UP Politics: पूर्व मंत्री अनीस खान समेत 100 से ज्यादा दिग्गज आज थामेंगे सपा का दामन, अखिलेश यादव की ... Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद में रिश्तों का कत्ल, ढाई साल की बेटी से अश्लील हरकत करते पिता को मां...

पत्नी और साली से परेशान युवक ने आत्महत्या से पहले बनाया वीडियो , लगाए यह गंभीर आरोप

17

मैहर। जिले में एक ऐसा अनोखा मामला सामने आया है जिसको सुनकर हर कोई हैरान है, एक युवक ने आत्महत्या कर ली है। युवक के सुसाइड से पहले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।  वायरल वीडियो ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं ओर कई राज भी खोलकर रख दिए हैं, युवक ने सुसाइड से पहले अपनी मौत का कारण अपनी पत्नी और साली को बताया है।

दरअसल मैहर जिले में आज एक वायरल वीडियो ने हड़कंप मचा दिया है। बायरल वीडियो में नजर आ रहा युवक ने आत्महत्या करने से पहले एक वीडियो बनाया जिसमे उसने अपनी पत्नी पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह वीडियो 15 दिन पहले का है और 22 नवम्बर की शाम को युवक ने कीटनाशक दवाओं का सेवन कर  आत्महत्या कर ली थी।

वहीं वायरल वीडियो पर जब परिजनों से पूछताछ की गई तो परिजनों ने बताया कि तकरीबन 8 फरवरी 2023 को मृतक युवक आशु की शादी बिहरा निवासी माला मिश्रा से हुई थी और शादी के कुछ दिनों बाद दोनों के बीच काफी झगड़े भी होते थे। अचानक से उसकी पत्नी और साली के द्वारा उसको प्रताड़ित किया जाने लगा  4 नवम्बर को इसकी शिकायत भी मृतक ने अमरपाटन थाने में दर्ज कराई थी।

लेकिन कार्यवाही न होने के चलते लगातार युवक प्रताड़ना का शिकार हो रहा था और 22 नवम्बर को उसने आत्महत्या कर ली। हालांकि युवक की मौत के बाद भी पुलिस की सक्रियता नजर नही आई है परिजनों का आरोप है कि आज तक कोई कार्यवाही नही की गई है। पुलिस की लापरवाही के चलते उनके बेटे की जान गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.