Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में दुष्कर्म की अफवाह पर तनाव: 5 युवक पकड़े गए, दातर और वॉकी-टॉकी बरामद LPU Jalandhar Protest: छात्रा से दुष्कर्म के आरोपों पर बवाल, यूनिवर्सिटी में इंटरनेट सेवाएं बंद; परी... जालंधर के अमन नगर में मामूली विवाद: ASI के बेटे ने 15 वर्षीय नाबालिग पर तानी पिस्टल, 24 घंटे बाद भी ... Haryana Weather Update: हरियाणा में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज गरज-चमक के साथ बारिश और बिजली गिरने... टीडीआई सिटी में RWA महिला सचिव के परिवार पर हमला: रॉड-डंडों से पीटा, दिल्ली पुलिसकर्मी पर आरोप Fatehabad Grievance Meeting: मंत्री कृष्ण कुमार बेदी का कड़ा एक्शन, SDO को सस्पेंड करने के आदेश व ला... हरियाणा में बागवानी फसलों पर बंपर सब्सिडी: किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार की नई पहल Nuh Crime News: BJP नेता जाहिद हुसैन को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी, मांगी 5 करोड़ क... Faridabad Priest Murder Case: मंदिर के पास नशा करने से रोका तो सिलबट्टे से पुजारी की हत्या, 27 दिन ब... Rewari Road Accident: बावल के धुलेड़ा में दर्दनाक हादसा, गड्ढे से बचने के चक्कर में वैगनआर ने बाइक क...

पत्नी व साले को पीटकर युवक ने ई-रिक्शा में लगाई आग, पुलिस ने दर्ज किया मामला

29

मुरैना। जौरा थाना क्षेत्र के डमेजर गांव में शनिवार को घर में हुए आपसी विवाद में युवक ने अपनी पत्नी व साले के साथ मारपीट कर दी। इसके बाद घर के बाहर रखे ई-रिक्शा को आग लगा दी, जिससे नुकसान हुआ। पुलिस ने इस मामले में आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

जानकारी के मुताबिक डमेजर गांव निवासी हरिविलास जाटव का अपनी पत्नी कृष्णा जाटव से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसी विवाद पर हरिविलास ने कृष्णा की मारपीट की। इसी बीच बचाव में कृष्णा का भाई आया तो उसके साथ भी मारपीट कर दी। इसके बाद घर के बाहर रखे ई-रिक्शा को आग लगा दी। जिससे नुकसान हो गया। पुलिस ने इस मामले में कृष्णा जाटव की फरियाद पर आरोपित हरिविलास के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

लात घूंसो से महिला को पीटा

सबलगढ़ थाना क्षेत्र के बाले का पुरा टोंगा गांव में शनिवार की दोपहर को महिला का अपने परिवार के लोगों से विवाद हो गया, इसी विवाद पर आरोपितों ने महिला की लात घूंसों से पिटाई कर दी। इसके बाद उसे कुल्हाड़ी मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने इस मामले में आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.