Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पुणे में सीएनजी और पीएनजी के दाम बढ़े: सीएनजी 99 रुपए किलो पहुंची, घरेलू गैस भी हुई महंगी दिल्ली-बिहार छठ पूजा विशेष बस सेवा शुरू, किराए में भारी छूट— रेलवे ने भी चलाईं स्पेशल ट्रेनें छठ पूजा 2026: जानिए गैस चूल्हे की बजाय हमेशा मिट्टी के नए चूल्हे पर ही क्यों बनाया जाता है प्रसाद? देश के 13 राज्यों और 3 केंद्रशासित प्रदेशों में ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, 11 दिसंबर तक दर्ज कराएं आप... जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद पर बड़ा प्रहार: राजौरी पुलिस ने PoK में बैठे आतंकी हैंडलर की 81 लाख की संपत... जयपुर में हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया हत्याकांड का खुलासा, इंस्टाग्राम रील देखकर गाड़ी का नंबर पता कर र... भ्रष्टाचार के आरोपियों और जमानत पर बाहर अधिकारियों की मलाईदार पोस्टिंग पर हाईकोर्ट सख्त, हरियाणा सरक... कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में नेशनल हाईवे-44 पर बड़ा सड़क हादसा, दिल्ली से जम्मू जा रही इंडो-कैनेडियन ब... सोनिया गांधी की आत्मकथा में सांसद कुमारी सैलजा का विशेष जिक्र, हरियाणा की राजनीति में बढ़ी चर्चा जाखल में फर्जी हैवी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने वाले बड़े गिरोह का भंडाफोड़, सीएएम फ्लाइंग की छापेमारी म...

अंगदान की पत्नी से स्वीकृति, तीन लोगों को मिलेगा नया जीवन

48

भोपाल। दुर्घटना में घायल हुए पति राजेश अवस्थी के ठीक होने की आस शनिवार को पूरी तरह से ठूट गई। जब निजी अस्पताल के डाक्टरों की टीम ने उनके ब्रेन को मृत घोषित कर दिया। पति की मेडिकल स्थिति को सुनकर वे बेसुध हो गईं। होश में जब आईं तो राजेश की धर्मपत्नी सुषमा अवस्थी और उनके स्वजनों को उनकी स्थिति के बारे में समझाया गया और ब्रेन स्टेम डेथ के विषय में अवगत कराया गया । इसके बाद परिवार को अंगदान के लिए प्रेरित किया गया। परिवार ने स्वेच्छा से अंगदान करने की सहमति दी। परिवार की सहमति के बाद आर्गन डोनेशन की प्रक्रिया की शुरुआत की। प्रक्रिया के दौरान मरीज की किडनी, लिवर डोनेट योग्य पाए गए। इसकी जानकारी स्टेट आर्गन एंड टिशू ट्रांसप्लांट आर्गनाइजेशन (एसओटीटीओ) को सूचित किया गया। एसओटीटीओ ने लिवर बंसल अस्पताल और दोनों किडनी भोपाल के ही दो निजी अस्पताल को दीं। जिसके बाद राजधानी के सुपर स्पेशलिटी बंसल अस्पताल में देहदान करने वाले 53 वर्षीय मरीज राजेश अवस्थी के अंगों से तीन जरुरतमंदो को मिला नया जीवन दिया गया।

सड़क दुर्घटना में हुए थे घायल

53 वर्षीय मरीज राजेश अवस्थी भोपाल निवासी, 24 नवंबर को सड़क दुर्घटना उपरांत आपातकालीन स्थिति में निजी अस्पताल भोपाल में भर्ती कराया गया था। ब्रेन में गंभीर चोट और हैमरेज पाया गया। न्यूरो-सर्जन और इंटेंसिविस्ट, अधिकृत विशेषज्ञ सहित 4 डाक्टरों वाली बंसल अस्पताल की ब्रेन डेथ सर्टिफिकेशन कमेटी द्वारा क्लिनिकल जांच और एपनिया परीक्षण सहित मेडिकल जांच करके उन्हें ब्रेन स्टेम डेड घोषित कर दिया गया।

राजेश के परिवार का सम्मान किया

अंगदान के बाद प्रक्रिया पूरी होने के बाद राजेश अवस्थी की पार्थिव देह अस्पताल से बाहर लाया गया। पूरे अस्पताल के कारिडोर को फूलों से सजाया गया। परिजनों को पार्थिव शरीर सौंपने से पहले अस्पताल प्रबंधन ने राजेश की पत्नी सुषमा और परिजनों का सम्मान किया। इस दौरान पुलिस बैंड ने धुन बजाकर सलामी दी।

24 नवंबर को हादसे में हुए थे घायल

24 नवंबर को दुर्घटना में घायल 53 साल के राजेश अवस्थी को गंभीर हालत में बंसल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके सिर में गहरे घाव थे। सीटी स्कैन में पता चला कि हादसे में सिर में घाव होने के साथ ब्रेन हैमरेज भी हुआ है। न्यूरो सर्जन और इंटेंसिविस्ट, अधिकृत विशेषज्ञ सहित चार डाक्टरों की ब्रेन डेथ सर्टिफिकेशन कमेटी ने क्लिनिकल जांच और एपनिया परीक्षण सहित मेडिकल जांच करके उन्हें ब्रेन स्टेम डेड घोषित कर दिया। किडनी और लिवर डोनेट किए गए!

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.