Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

छाने लगे बादल, इंदौर संभाग में बौछारें पड़ने के साथ ओले गिरने के भी आसार

50

भोपाल। अलग-अलग स्थानों पर बनी तीन मौसम प्रणालियों के असर से प्रदेश के दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। रविवार सुबह से आलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम जिले में कहीं-कहीं गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ वर्षा होने लगी है।

इन इलाकों में हो सकती है वर्षा

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक रविवार को इंदौर एवं उससे लगे उज्जैन संभाग के जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी वर्षा होने के आसार हैं। साथ ही कहीं-कहीं जबरदस्त ओलावृष्टि भी हो सकती है। भोपाल संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। सोमवार को जबलपुर एवं नर्मदापुरम संभाग के जिलों में भी वर्षा होने की संभावना है। मंगलवार से मौसम धीरे-धीरे साफ होने लगेगा।

बढ़ रही सिहरन

उधर, रविवार को प्रदेश में सबसे कम 8.3 डिग्री सेल्सियस तापमान उमरिया में दर्ज किया गया। राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के 24 शहरों में रात का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया। हिल स्टेशन पचमढ़ी में पारा 10.4 डिग्री सेल्सियस पर रहा।

ये वेदर सिस्टम सक्रिय

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक वर्तमान में कच्छ के आसपास हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। इस चक्रवात से लेकर राजस्थान तक एक शक्तिशाली द्रोणिका भी बनी हुई है। इस द्रोणिका के साथ ही विपरीत दिशा की हवाओं (पूर्वी-पश्चिमी) का संयोजन भी हो रहा है। इसके अतिरिक्त उत्तर-पूर्वी मप्र पर भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बन गया है।

दो दिन बाद बदल सकता है मौसम

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि इन तीन मौसम प्रणालियों के असर से प्रदेश के दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र में गरज-चमक के साथ वर्षा होने के आसार बन गए हैं। विशेषकर इंदौर-उज्जैन संभाग के जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है। साथ ही कहीं-कहीं बड़े पैमाने पर ओले भी गिर सकते हैं। सोमवार को नर्मदापुरम एवं जबलपुर संभाग के जिलों में भी वर्षा होगी। मंगलवार से मौसम धीरे-धीरे साफ होने लगेगा। साथ ही रात के तापमान में गिरावट होने लगेगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.