Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Korba News: डिप्टी सीएम अरुण साव का कोरबा दौरा; 15 अक्टूबर तक सड़कें गड्ढा-मुक्त करने के दिए कड़े नि... Raipur Municipal Action: भाठागांव में बाजार खाली कराने के दौरान भारी हंगामा; निगम कर्मचारियों और पुल... Kawardha Cyber Police Action: डिप्टी सीएम पर अभद्र फेसबुक कमेंट पड़ा भारी; साइबर पुलिस ने दो को भेजा... Gwalior News Update: LNIPE में 14 दिन से जारी छात्रों का आंदोलन उग्र, भूख हड़ताल के बीच प्रशासनिक भव... Sagar Police Action: मालथौन इलाके में पुलिस और 30 हजार के इनामी बदमाशों के बीच मुठभेड़; 2 देसी कट्टे... Delhi Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपियों का खुलासा, पार्क की टूटी दीवारों और सुरक्षा... Delhi Teenager Stabbing Case: मामूली कहासुनी में किशोर की हत्या, भाई को भी मिल रही जान से मारने की ध... Ayodhya Crime News: चढ़ावा चोरी कांड में एसआईटी की बड़ी कार्रवाई, सभी 8 आरोपियों के खिलाफ अदालत में ... Legal Action on Youtuber: निशु आजाद और संजय आजाद के खिलाफ FIR की मांग, पटियाला हाउस कोर्ट ने पुलिस क... Haryana Crime News: पुलिस जांच से असंतुष्ट मृतका के पिता पहुंचे अदालत, स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराने...

इंदौर में दो दिन तेज बारिश की संभावना, इसके बाद तापमान में आएगी गिरावट

45

इंदौर। मौसम के मिजाज बदल रहे हैं। नवंबर के अंतिम सप्ताह में तापमान नीचे आने से मौसम में परिवर्तन देखने को मिल सकता है। ईरान-अफगानिस्तान के हिस्से में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो चुका है। दक्षिण पाकिस्तान-गुजरात-राजस्थान की तरफ चक्रवाती घेरा और कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसका असर प्रदेश के विभिन्न जिलों में रविवार से देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में इंदौर-उज्जैन के आसपास के इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश होने का अनुमान लगाया है। कई जिलों में ओले भी गिर सकते हैं।

रविवार सुबह से बादल छाए रहे। सूरज भी बादलों में छिपा रहा। हवा का रुख भी पूर्वी दिशा का रहा है। सर्द हवा की रफ्तार भी अधिक रही, जो 11 किमी प्रतिघंटे से चली। इससे ठंड महसूस होने लगी। अधिकतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस रहा। रविवार अलसुबह दृश्यता चार हजार मीटर रही।

एक-दो दिन ऐसा ही रहेगा मौसम

मौसम का मिजाज अगले दो दिन तक ऐसा ही रहने की उम्मीद है। इससे पारा लुढ़क सकता है और इंदौर व आसपास के इलाकों में ठंड बढ़ सकती है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, 26-27 नवंबर को तेज बारिश हो सकती है। रात और अलसुबह कोहरा छाया रहेगा। इससे दृश्यता कम हो सकती है। आलीराजपुर, बड़वानी, बड़वाह, खरगोन, झाबुआ, महेश्वर सहित कई जगह मौसम बदल गया है।

सप्ताह का मानसून मीटर

दिनांक अधिकतम तापमान मौसम
26 नवंबर 28 डिग्री सेल्सियस शुष्क
27 नवंबर 25 डिग्री शुष्क
28 नवंबर 27 डिग्री शुष्क
29 नवंबर 27 डिग्री शुष्क
30 नवंबर 28 डिग्री शुष्क
1 दिसंबर 28 डिग्री शुष्क
2 दिसंबर 26 डिग्री शुष्क

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.