Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पीएम मोदी ने पहली बार राज्यसभा सांसद बने 36 बीजेपी नेताओं से की मुलाकात, दिया 'वर्तमान में जीने' का ... संसद का गतिरोध बरकरार: रिजिजू ने मांगा सहयोग, राहुल गांधी बोले— "अमित शाह के बयान के बिना नहीं चलेगा... सुंदरगढ़ भूमि विवाद: बिना ग्रामसभा की सहमति 12 गांवों की जमीन पर कब्जा, आप सांसद संजय सिंह ने संसद म... राहुल गांधी की छात्रों के साथ पीसी: मुंबई में पुलिस वैन रोकने वाली रिया अहीर और जंतर-मंतर के प्रदर्श... अररिया में सनसनीखेज खुलासा: पड़ोसियों को फंसाने के लिए मां-बहन ने की बेटी की हत्या! पिता के बयान से ... शामली में पुलिस एनकाउंटर में 1 लाख का इनामी फुरकान ढेर! कैराना पलायन का था मास्टरमाइंड, एक सिपाही को... संत कबीर नगर: 21 साल की शादी और 5 बच्चों के बाद पत्नी को हुआ प्यार, पति ने खुद मंदिर में रचाई प्रेमी... अखिलेश यादव का नया नारा: "PDA में P का मतलब पंडित भी", जनेश्वर मिश्र जयंती से भाजपा पर साधा बड़ा निश... इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती रैली: सेंटर जाने से पहले साथ रख लें ये 9 जरूरी दस्तावेज, वरना होंगे बाहर... झारखंड छात्र आंदोलन: ईगो नहीं, मुद्दों की लड़ाई! जानें जंतर-मंतर प्रदर्शन से इसकी अलग पहचान

मध्‍य प्रदेश में बदलेगा मौसम, इन 2 संभागों के जिलों में बारिश, ओलावृष्टि की संभावना

43

भोपाल। अलग-अलग स्थानों पर सक्रिय तीन मौसम प्रणालियों के असर से रविवार को मौसम का मिजाज बदलने के आसार हैं। मौसम विज्ञानियों के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश के अधिकतर शहरों में बादल छाएंगे और तेज रफ्तार से हवाएं चलेंगी। भोपाल संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं, इंदौर-उज्जैन संभाग के जिलों में वर्षा होने के साथ कहीं-कहीं ओले भी गिर सकते हैं।

शनिवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस ग्वालियर में दर्ज किया गया, जो इस सीजन का सबसे कम तापमान रहा। राजधानी सहित 25 शहरों में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से कम रहा।

मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी बीएस यादव ने बताया कि वर्तमान में एक तीव्र आवृति वाला पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान और उसके आसपास बना हुआ है। दक्षिण-पूर्वी एवं उससे लगे दक्षिण-पश्चिमी अरब सागर में हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है।

इस चक्रवात से लेकर उत्तरी महाराष्ट्र तक एक द्रोणिका बनी हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि अरब सागर से महाराष्ट्र तक बनी द्रोणिका के प्रभाव से विपरीत दिशाओं की हवा (पूर्वी-पश्चिमी) के संयोजन की स्थिति बनने जा रही है।

साथ ही हवाओं के साथ अरब सागर से नमी भी आने लगी है। इस वजह से रविवार से प्रदेश में मौसम के मिजाज में बदलाव के आसार हैं। दक्षिण-पश्चिमी मप्र के शहरों में बादल छा सकते हैं। रविवार को इंदौर, भोपाल एवं उज्जैन संभाग के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा होने के आसार हैं।

विशेषकर इंदौर, उज्जैन संभाग में कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हो सकती है। भोपाल संभाग के जिलों में तेज हवाएं चलने के साथ ही गरज-चमक और बूंदाबांदी होने की संभावना है। सोमवार को भी मौसम का मिजाज इसी तरह बना रह सकता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.