Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Muslim Personal Law: शरिया कानून के नियमों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार को नो... Bihar Mukhyamantri Mahila Rozgar Yojana: अब किश्तों में मिलेंगे 2 लाख रुपये, जानें क्या हैं नई शर्ते... Gurugram News: गुरुग्राम जा रही बैंककर्मी महिला की संदिग्ध मौत, 5 महीने पहले हुई थी शादी; पति ने पुल... Bajrang Punia News: बजरंग पूनिया ने हरियाणा सरकार को घेरा, बोले- घोषणा के बाद भी नहीं बना स्टेडियम Sohna-Tawru Rally: विकसित सोहना-तावडू महारैली में धर्मेंद्र तंवर ने किया मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत Haryana Crime: महिला बैंककर्मी की हत्या का खुलासा, पति ही निकला कातिल, शक के चलते दी दर्दनाक मौत Faridabad News: फरीदाबाद में DTP का भारी एक्शन, अवैध बैंक्विट हॉल और गेम जोन पर चला 'पीला पंजा' Faridabad News: फरीदाबाद की केमिकल फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 48 से ज्यादा लोग झुलसे लुधियाना में एसिड Attack, महिला पर युवक ने फैंका तेजाब, चीखों से गूंजा इलाका! Punjab Drug Menace: सरेआम चिट्टे का खेल! इंजेक्शन लगाते युवकों का वीडियो वायरल, दावों की खुली पोल

सड़क किनारे खड़े दो लोगों को कार ने टक्कर मारी, एक की मौत

32

भोपाल। एमपी नगर थाना इलाके में गुरुवार रात सड़क किनारे खड़े दो लोगों को अज्ञात तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल एक व्यक्ति की शुक्रवार को मौत हो गई। उसका साथी भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी की मदद से कार के बारे में जानकारी जुटा रही है।

एमपी नगर थाना पुलिस के मुताबिक राजीव नगर निवासी 50 वर्षीय बल्ली शाक्य पेशे से वाहन चालक थे। शुक्रवार रात वह अपने दोस्त दिंकू के साथ किसी पार्टी में शामिल होकर बाइक से वापस घर लौट रहे थे। घर के पास आइटी सेंटर के पास दोनों बाइक खड़ी कर सड़क किनारे लघुशंका करने लगे। इस दौरान तेज रफ्तार से आई अज्ञात कार उन्हें टक्कर मारकर चली गई। घटना का पता चलते ही स्वजन ने दोनों को जेपी अस्पताल पहुंचाया। हालात गंभीर होने से उन्हें हमीदिया अस्पताल रेफर कर दिया गया था। शुक्रवार सुबह बल्ली की मौत हो गई। उसके साथी का उपचार चल रहा है।

उपभोक्ता आयोग की लोक अदालत नौ दिसंबर को

भोपाल।जिला और राज्य उपभोक्ता आयोग की शिकायतों के निराकरण के लिए नौ दिसंबर को नेशनल लोक अदालत लगाई जाएंगी।मप्र राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतिपोषण आयोग भोपाल एवं प्रदेश के जिला उपभोक्ता विवाद प्रतिपोषण आयोगों में शिकायतों का निराकरण किया जाएगा।सुबह 10.30 बजे से लंबित शिकायतों का निराकरण किया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.