Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Muslim Personal Law: शरिया कानून के नियमों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार को नो... Bihar Mukhyamantri Mahila Rozgar Yojana: अब किश्तों में मिलेंगे 2 लाख रुपये, जानें क्या हैं नई शर्ते... Gurugram News: गुरुग्राम जा रही बैंककर्मी महिला की संदिग्ध मौत, 5 महीने पहले हुई थी शादी; पति ने पुल... Bajrang Punia News: बजरंग पूनिया ने हरियाणा सरकार को घेरा, बोले- घोषणा के बाद भी नहीं बना स्टेडियम Sohna-Tawru Rally: विकसित सोहना-तावडू महारैली में धर्मेंद्र तंवर ने किया मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत Haryana Crime: महिला बैंककर्मी की हत्या का खुलासा, पति ही निकला कातिल, शक के चलते दी दर्दनाक मौत Faridabad News: फरीदाबाद में DTP का भारी एक्शन, अवैध बैंक्विट हॉल और गेम जोन पर चला 'पीला पंजा' Faridabad News: फरीदाबाद की केमिकल फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 48 से ज्यादा लोग झुलसे लुधियाना में एसिड Attack, महिला पर युवक ने फैंका तेजाब, चीखों से गूंजा इलाका! Punjab Drug Menace: सरेआम चिट्टे का खेल! इंजेक्शन लगाते युवकों का वीडियो वायरल, दावों की खुली पोल

अधिकारी बन ठगी करना बना ट्रेंड कुलपति के नाम से हुआ प्रयास

20

ग्वालियर। आनलाइन ठगी करने वालों ने अब पैटर्न बदल लिया है। शहर के बड़े-बड़े अधिकारियों के नाम से यह लोग ठगी करते हैं। टेक्नोलोजी का भरपूर उपयोग करते हुए यह अब तक फेसबुक पर फर्जी अकाउंट बनाकर ठगी करते थे, लेकिन अब यह ठग वाट्सएप पर भी अपनी जड़ें पसार रहे हैं। हाल ही में जीवाजी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अविनाश तिवारी की पहचान ओढ़कर ठग ने वाट्सएप अकाउंट बनाया है और उसके बाद जेयू के ही अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों को मैसेज कर ठगने का प्रयास किया है। हालांकि इस घटना की सूचना मिलते ही कुलपति तिवारी ने आफिशियल अकाउंट पर मैसेज करके सभी को इस फर्जी अकाउंट के बारे में सूचना दे दी थी, जिससे लोग इस ठग के शिकार बनने से बच गए।

बता दें हाल ही में फेसबुक की मदद से एक ठग ने ग्वालियर के पूर्व एसपी अमित सांघी का भी फर्जी अकाउंट बनाकर लोगों को ठगने का प्रयास किया था। जिस अधिकारी का अकाउंट बनाया है उसके कद, पद को ध्यान में रखकर ठग सामने वाले से बात करता है। महाराष्ट्र का था नंबर: जीवाजी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. तिवारी ने जेयू के जनसंपर्क अधिकारी डा. विमलेंद्र सिंह राठौर को भी मैसेज किया। विमलेंद्र ने जब नईदुनिया से उस अकाउंट की जानकारी को साझा किया तो उसकी डिटेल निकालने पर वह नंबर महाराष्ट्र का निकला। ठग ने दिमाग लड़ाते हुए उस नंबर को ट्रू कालर पर भी रजिस्टर किया था। किसी को शक न हो इसके लिए नंबर को वीसी सर के नाम से सेव किया गया था। मैसेज कर बताया अकाउंट फर्जी है : कुलपति प्रो. तिवारी ने इस मामले की जानकारी मिलते ही सबसे पहले लोगों को सचेत किया। उन्होंने जीवाजी विश्वविद्यालय के आफिशियल अकाउंट पर मैसेज कर सभी को सूचित किया कि उक्त अकाउंट, जिससे सभी को मैसेज किया जा रहा है वह अकाउंट फर्जी तरीके से बनाया हुआ है, उनका उससे कोई लेना-देना नहीं है। यदि किसी को उस नंबर से मैसेज आता है तो कोई जवाब न दें।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.