Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Police Action Chhindwara: सीसीटीवी फुटेज की मदद से तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार, 43 हजार रुपये बरामद Malva Nritya Mahotsav 2026: सेमी-क्लासिकल डांस में चमकी सौम्या, मिला प्रतिष्ठित 'मालवा नृत्य महोत्सव... STF Action in Bhopal: बौद्ध धर्म प्रचार के नाम पर फर्जी पासपोर्ट बनवाने का मामला, 70 संदिग्ध चिन्हित Municipal Corporation Sagar: एमआईसी के प्रस्तावों को लंबित रखने का आरोप, आयुक्त के कार्यप्रणाली के ख... Ramleela Chhindwara 2026: छोटी बाजार में सजी भगवान राम की लीला, कोरोना काल में भी नहीं रुका था मंचन ... Congress Protest Bhopal: चुनाव आयोग के बाहर कांग्रेस नेताओं का हंगामा, पूरे प्रदेश में आंदोलन का ऐला... Madhya Pradesh Politics: पटवारी बोले- 'जब प्रदेश के पटवारी ही सरकार की नहीं सुनते, तो सरकार खटारा है... Delhi Building Accident: नई बनी इमारत ढहने से हड़कंप, राहत और बचाव कार्य जारी, घायलों को अस्पताल में... Coal India PME Update: कोलकर्मियों की हर साल होगी स्वास्थ्य जांच? प्रस्तावित नई व्यवस्था के खिलाफ मु... Muslim Personal Law: नाबालिग बेटी की कस्टडी मामले में हाईकोर्ट का निर्देश, बच्चे का कल्याण सबसे सर्व...

यूपी पुलिस भी नहीं सुरक्षित! पुलिसकर्मियों पर हमला कर वारंटी शानू कुरैशी को छुड़ाया, फिर मारपीट कर फाड़ी वर्दी

116

आगरा में शुक्रवार देर रात अदालत के गैर जमानती वारंट को तामील कराने पहुंचे पुलिसकर्मियों के साथ आरोपी के परिवार के लोगों ने मारपीट की एवं उनकी वर्दी फाड़ दी। शनिवार को लोहामंडी थाने के पुलिस अधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी और नामजदों और अज्ञात लोगों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं, सभी फरार हैं।

जानिए, क्या है पूरा मामला?
पुलिस के अनुसार आगरा के लोहामंडी थानाक्षेत्र के खातीपाड़ा के शानू कुरैशी के खिलाफ अदालत ने एक मामले में गैरजमानती वारंट जारी किया था। शुक्रवार देर रात पुलिस वारंट को तामील कराने उसके घर पहुंची। पुलिस ने उसे वारंट की जानकारी देते हुए गिरफ्तार कर लिया। यह सूचना मिलने पर आरोपी शानू कुरैशी के परिजन मौके पर पहुंच गए। उन्होंने और लोगों को भी बुला लिया।

आरोपी को गिरफ्तार करने गए पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट
पुलिस के मुताबिक इस दौरान वे लोग शानू कुरैशी को छोड़ने की मांग करने लगे। पुलिस ने उन्हें अदालत के आदेश की जानकारी दी। इसके बावजूद उन लोगों ने पुलिसकर्मियों को बाइक से गिरा दिया, उनके साथ मारपीट की और उनपर पथराव कर शानू को उनके कब्जे से छुड़ा ले गए। पुलिस पर हमला, मारपीट, वर्दी फाड़ने के आरोप में शानू कुरैशी उसके भाई के अलावा हाजी मोहम्मद उर्फ बाबू, इमरान कुरैशी, गुलफाम, असलम, तोतला पठान, नदीम और 25 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.